22.1 C
Raipur
Thursday, January 23, 2025

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकता है लहसुन का अचार, बेहद आसान है इसे बनाने का तरीका

Must read

लहसुन सदियों से रसोई का एक अहम हिस्सा रहा है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं। लहसुन का अचार न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें मौजूद लहसुन के सभी गुण भी होते हैं, जिससे यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए एक बेहतर ऑप्शन बन जाता है। साथ ही, जो लोग सीधे तौर पर लहसुन का सेवन नहीं कर पाते हैं, वे इसे अचार के तौर पर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं और इसके गुणों का फायदा उठा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि घर पर लहसुन का अचार कैसे बनाया जा सकता है।

  • लहसुन की कलियां – 500 ग्राम
  • सरसों का तेल – 250 मिलीलीटर
  • सूखा लाल मिर्च – 10-12
  • हल्दी पाउडर – 1 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टेबलस्पून
  • जीरा – 1 टेबलस्पून
  • हींग – 1/4 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • नींबू का रस – 2 टेबलस्पून
  • राई – 1 टेबलस्पून
  • कढ़ी पत्ता – 8-10
  • सबसे पहले लहसुन की कलियों को अच्छी तरह धोकर छील लें।
  • अब एक पैन में सरसों का तेल गरम करें। इसमें राई और कढ़ी पत्ता डालकर चटकने दें।
  • फिर इसमें सूखा लाल मिर्च, हींग, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर भूनें।
  • इसके बाद भूने हुए मसालों में लहसुन की कलियां डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब इसमें नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • फिर इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर ठंडा होने दें। एक बार ठंडा हो जाने के बाद, आप इसे फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं और जब चाहें तब इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article