Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Chhattisgarh News: कमजोर मानसून पर सीएम साय का किसानों को भरोसा, बोले- हर हाल में साथ खड़ी है सरकार

July 2, 2026

Abhishek Sharma का धमाका: इंग्लैंड के खिलाफ T20I में विस्फोटक पारी, टूटे बड़े-बड़े रिकॉर्ड

July 2, 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – पिछड़ा वर्ग आयोग को पैसे की रिकवरी का आदेश देने का अधिकार नहीं

July 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, July 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइटक्लब में भीषण आग से 25 की मौत, सिलेंडर ब्लास्ट बना हादसे की वजह

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 7, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 201
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Goa Nightclub Fire: गोवा के उत्तरी इलाके में शनिवार देर रात एक नाइटक्लब में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 25 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि आग सिलेंडर फटने के बाद लगी थी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर क्लब के किचन वर्कर थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने बताया कि मरने वालों में “तीन से चार टूरिस्ट” भी थे।

मौके पर पहुंचे सावंत ने पत्रकारों को बताया कि 23 लोगों में से तीन की मौत जलने से हुई और बाकी की मौत दम घुटने से हुई। हालांकि, बाद में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25 पहुंच गया। गोवा पुलिस ने बताया, “नॉर्थ गोवा के अरपोरा में रोमियो लेन के पास बर्च में भीषण आग लग गई, जिससे 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 4 टूरिस्ट और 14 क्लब के स्टाफ मेंबर हैं। सात लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट जांच कर रहे हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ज्यादातर मौतें धुएं की वजह से दम घुटने से हुई हैं।”

क्लब में नहीं हो रहा था फायर सेफ्टी नियमों का पालन

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाइटक्लब ने आग से सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं किया था। आधी रात के बाद बिर्च बाय रोमियो लेन में आग लगी। गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 25 किमी दूर अरपोरा गांव में यह लोकप्रिय पार्टी वेन्यू पिछले साल खुला था। सावंत ने कहा, “हम क्लब मैनेजमेंट और उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिन्होंने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के बावजूद इसे चलाने की इजाजत दी।” सावंत ने कहा, “यह तटीय राज्य में टूरिस्ट सीजन के पीक टाइम में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।” मुख्यमंत्री ने कहा, “हम इस घटना की विस्तृत जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” गोवा पुलिस प्रमुख आलोक कुमार ने बताया कि आग सिलेंडर फटने से लगी।”

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

June 16, 2026

CG Patwari Arrested: ACB का बड़ा एक्शन,15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

May 25, 2026

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026
Editors Picks

Chhattisgarh News: कमजोर मानसून पर सीएम साय का किसानों को भरोसा, बोले- हर हाल में साथ खड़ी है सरकार

July 2, 2026

Abhishek Sharma का धमाका: इंग्लैंड के खिलाफ T20I में विस्फोटक पारी, टूटे बड़े-बड़े रिकॉर्ड

July 2, 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – पिछड़ा वर्ग आयोग को पैसे की रिकवरी का आदेश देने का अधिकार नहीं

July 2, 2026

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती को मिली मंजूरी

July 2, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Chhattisgarh News: कमजोर मानसून पर सीएम साय का किसानों को भरोसा, बोले- हर हाल में साथ खड़ी है सरकार

July 2, 2026

Abhishek Sharma का धमाका: इंग्लैंड के खिलाफ T20I में विस्फोटक पारी, टूटे बड़े-बड़े रिकॉर्ड

July 2, 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – पिछड़ा वर्ग आयोग को पैसे की रिकवरी का आदेश देने का अधिकार नहीं

July 2, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.