Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत; कई यात्री गंभीर रूप से घायल

October 28, 2026

3 बार एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले पैरा एथलीट नीरज यादव का निधन, सुसाइड की खबर से मचा हड़कंप

October 28, 2026

मंत्रालयीन कर्मचारियों को राहत: नवा रायपुर में 6 महीने और चलेंगी सिटी बसें

October 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, October 28
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

Gold Price: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, क्या खरीदारी का बन गया मौका

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सोने की कीमतों गिरावट का सिलसिला जारी है। वहीं, चांदी भी 200 रुपये सस्ती हो गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोने को लेकर कारोबारियों का रुख ग्लोबल लेवल पर काफी कमजोर रहा। जौहरियों ने भी सोने की खरीद में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।

इसके चलते 24 कैरेट वाले सोने का दाम 800 रुपये गिरकर 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 79,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को चांदी भी 2,000 रुपये गिरकर 90,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई। एक दिन पहले यह 92,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

व्यापारियों का कहना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती की। यह सोने के लिए अच्छा संकेत है। लेकिन, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के आक्रामक रुख अपनाने से सर्राफा की कीमतों में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि फेड अब 2025 के अंत तक ब्याज दरों में दो बार कटौती का अनुमान लगाता है। सितंबर में उसने चार बार दर कटौती का अनुमान लगाया था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, “फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के बाद सोने में भारी गिरावट आई, क्योंकि फेड ने अगले साल के लिए ब्याज दरों में कटौती को पहले के अनुमान से कम बताया है।” अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 2.47 प्रतिशत गिरकर 29.98 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

एबन्स होल्डिंग्स के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा, “निवेशक गुरुवार देर रात जारी होने वाले अमेरिकी साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इससे श्रम बाजार की मजबूती का आकलन करने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मूल्य सूचकांक के आंकड़े आएंगे। उनकी भी अहमियत काफी ज्यादा रहेगी।”

पिछले स्तरों की तुलना में बुलियन मार्केट में गिरावट जरूर आई है, लेकिन निवेशक धीरे-धीरे अपना निवेश बढ़ाएंगे। इससे कीमतें मजबूत हो सकती हैं। एबन्स होल्डिंग्स के मेहता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी होगी, लेकिन ब्याज दरों में अतिरिक्त कटौती में किसी भी तरह की देरी से नियर टर्म में सोना सस्ता हो सकता है। यह गोल्ड में निवेश का अच्छा मौका भी होगा।

मिलवुड केन इंटरनेशनल के फाउंडर और सीईओ निश भट्ट ने कहा, ‘हमें लगता है कि अस्थिरता जारी रहेगी, मुख्य संकेत अमेरिका में नए प्रशासन और व्यापार शुल्कों की घोषणा से होंगे।’ उन्होंने कहा कि व्यापारियों को उम्मीद है कि बाजारों में भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए सोने की कीमतें मजबूत रहेंगी। हालांकि, रुपये में कुछ कमजोरी देखने को मिलेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Bank Holiday Alert: कल 20 अक्टूबर को बैंक बंद या खुले? घर से निकलने से पहले जान लें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

October 19, 2026

VDA Hike Workers Salary Hikes: मजदूरों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी, कंस्ट्रक्शन से माइनिंग तक जानें नई दरें

October 6, 2026

Train Late Refund: ट्रेन लेट हुई तो रेलवे पर लगा 35,000 का जुर्माना! जानिए यात्रियों के अधिकार और रिफंड पाने का तरीका

September 22, 2026

Rule Change From 1 August: आज से लागू हुए नए नियम! LPG, ईंधन, तत्काल टिकट और ITR समेत इन 10 चीजों में बड़ा बदलाव

August 1, 2026

1st August Rule Change : 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई बड़े नियम! तत्काल टिकट, CKYC समेत इन बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर 

July 31, 2026

Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

July 30, 2026
Editors Picks

दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत; कई यात्री गंभीर रूप से घायल

October 28, 2026

3 बार एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले पैरा एथलीट नीरज यादव का निधन, सुसाइड की खबर से मचा हड़कंप

October 28, 2026

मंत्रालयीन कर्मचारियों को राहत: नवा रायपुर में 6 महीने और चलेंगी सिटी बसें

October 28, 2026

CG Transfer News: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

October 28, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत; कई यात्री गंभीर रूप से घायल

October 28, 2026

3 बार एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले पैरा एथलीट नीरज यादव का निधन, सुसाइड की खबर से मचा हड़कंप

October 28, 2026

मंत्रालयीन कर्मचारियों को राहत: नवा रायपुर में 6 महीने और चलेंगी सिटी बसें

October 28, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.