28.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

Gold Rate Hike: पिछले हफ्ते थी गिरावट अब पकड़ ली रफ्तार, वेडिंग सीजन में अचानक क्यों बढ़ गया पीले का दाम

Must read

भारत में वेडिंग सीजन के बीच सोने की मांग बढ़ जाती है। दरअसल, सोना शुभ माना जाता है। जब भी सोने की मांग में तेजी आती है तो इसके भाव भी बढ़ जाते हैं। हालांकि, पिछले दो हफ्तों में सोने की कीमतों में काफी उलटफेर हुआ है। जी हां, बीते सप्ताह में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। लेकिन, इस हफ्ते गोल्ड की कीमतों में शानदार तेजी आई।

- Advertisement -

शेयर बाजार में गिरावट और भू-राजनीतिक चिंता के समय निवेशकों सोने में निवेश करना पसंद करते हैं। दरअसल, इन स्थितियों में सोना काफी सिक्योर ऑप्शन माना जाता है। संकट के माहौल में देश-विदेश के निवेशक सोने में निवेश करते हैं। निवेश बढ़ जाने के बाद सोने और चांदी की कीमत में इजाफा होता है। सोने की कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण है।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनल्ड ट्रंप को जीत मिली। इस जीत के बाद भारतीय और वैश्विक बाजार में माना जा रहा था कि ट्रंप युद्ध को खत्म करने के लिए कुछ कदम उठाएंगे। ऐसे में उन्होंने सोने-चांदी में निवेश करना रोक दिया, जिसके कारण इनकी कीमतों में गिरावट आई। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ अमेरिका ने यूक्रेन को इजाजत दे दिया कि वह अमेरिकी मिसाइलों का इस्तेमाल रूस के लिए कर सकते हैं। इस इजाजत के बाद परिस्थिति पूरी तरह से बदल गई, जिसके कारण सोने की कीमतों में शानदार तेजी आई।

माना जा रहा है कि नए साल के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है। 20 जनवरी को अमेरिका में ट्रंप बाइडन की जगह राष्ट्रपति बन जाएंगे। ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद उम्मीद है कि वह युद्ध रोकने के लिए कोई फैसला ले सकते हैं।सोने की कीमतों में तेजी आ गई। आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 7900.3 रुपये प्रति ग्राम। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 7243.3 रुपये प्रति ग्राम हो गया।

More articles

Latest article