30.9 C
Raipur
Friday, May 30, 2025

Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी, जानिए ताजा रेट्स

Must read

सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को फिर से तेजी देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव भी बढ़ा हुआ दिखाई दिया। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.40 फीसदी यानी 374 रुपये की बढ़त के साथ 93,275 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी दोनों की कीमतें हरे निशान पर ट्रेंड कर रही थीं।

चांदी की कीमतों में भी उछाल आया है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव 1.58 फीसदी या 1505 रुपये बढ़कर 96,849 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

वैश्विक स्तर पर, सोने की कीमतें भी तेजी से बढ़ी हैं। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.41 फीसदी या 13.10 डॉलर बढ़कर 3241.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.15 फीसदी या 4.93 डॉलर की बढ़त के साथ 3241.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।

चांदी के वैश्विक भाव में भी वृद्धि देखी गई। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.67 फीसदी या 0.55 डॉलर बढ़कर 33.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था, जबकि वैश्विक हाजिर चांदी 1.39 फीसदी या 0.45 डॉलर बढ़कर 33.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article