25.6 C
Raipur
Thursday, June 19, 2025

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें ताज़ा रेट्स

Must read

सोने की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.69% यानी 636 रुपये गिरकर 91,629 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। साथ ही, चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 1.06% यानी 1009 रुपये कम होकर 94,457 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

वैश्विक बाजार में भी सोने का भाव गिरा है। कॉमेक्स पर सोने की कीमत 0.94% यानी 30.10 डॉलर घटकर 3,158.20 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि सोने का हाजिर भाव 0.76% यानी 23.70 डॉलर की गिरावट के साथ 3,153.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.31% यानी 0.42 डॉलर गिरकर 32.02 डॉलर प्रति औंस रह गया, वहीं सिल्वर स्पॉट पर 1.03% यानी 0.33 डॉलर की कमी के साथ 31.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेडिंग हुई।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article