Gold Rate Today: सोने की कीमतों में शुक्रवार को भी गिरावट जारी रही, जो हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन देखने को मिली। घरेलू वायदा कीमतों में शुरुआती कारोबार के दौरान सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.20 फीसदी या 190 रुपये की गिरावट के साथ 95,978 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। घरेलू बाजार में चांदी वायदा लाल निशान पर ट्रेड करती दिखाई दी। एमसीएक्स पर 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.41 फीसदी या 396 रुपये की गिरावट के साथ 96,116 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
वैश्विक सोने की कीमतें
घरेलू बाजार से अलग, वैश्विक सोने की कीमतों में वृद्धि देखी गई। शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.19 फीसदी या 6.40 डॉलर की बढ़त के साथ 3,312.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, गोल्ड स्पॉट भी 0.12 फीसदी या 4.11 डॉलर की बढ़त के साथ 3,309.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।
चांदी का वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों के विपरीत, चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी गई। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.10 फीसदी या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 32.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 32.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।