Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

August 16, 2026

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

August 16, 2026

CG Weather: संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

August 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, August 17
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

Indian Railway News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सप्ताह में दो दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस

The Janta NewsBy The Janta NewsJune 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 362
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Indian Railway News: उत्तर छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से अंबिकापुर से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली 22407/22408 अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस की आवृत्ति बढ़ाने की मांग की जा रही थी। अब रेलवे बोर्ड ने इस मांग को स्वीकार करते हुए ट्रेन को साप्ताहिक से द्वि साप्ताहिक करने की मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के बाद सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और आसपास के जिलों के यात्रियों में खुशी का माहौल है। रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन के बजाय 2 दिन संचालित होगी। रेलवे बोर्ड ने संबंधित रेलवे जोनों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नई व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू किया जाए तथा इसकी व्यापक जानकारी यात्रियों  तक पहुंचाई जाए।

अब नई व्यवस्था के तहत 22407 अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को अंबिकापुर से रवाना होगी। वहीं 22408 हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस अब रविवार और मंगलवार को दिल्ली से अंबिकापुर के लिए चलेगी। पहले यह ट्रेन केवल सप्ताह में एक बार संचालित होती थी, जिस कारण यात्रियों को टिकट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था और अक्सर सीटें फुल हो जाती थीं। अब सप्ताह में 2 फेरे होने से यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और यात्रा भी अधिक सुविधाजनक हो सकेगी। इधर बिश्रामपुर क्षेत्र के लोगों ने भविष्य में ट्रेन को त्रि-साप्ताहिक अथवा दैनिक किए जाने के अलावा बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन में भी स्टॉपेज कराए जाने की मांग को दोहराई है।

Olympic Day 2026: ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश, खेलों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सप्ताह में 2 बार चलाने की हो रही थी मांग

अंबिकापुर से दिल्ली के बीच सीधी रेल सेवा उत्तर छत्तीसगढ़ के हजारों यात्रियों के लिए जीवनरेखा मानी जाती है। शिक्षा, रोजगार, व्यापार, चिकित्सा और प्रशासनिक कार्यों के लिए बड़ी संख्या में लोग दिल्ली एवं उत्तर भारत की यात्रा करते हैं। ट्रेन की साप्ताहिक सेवा होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सरगुजा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और यात्री संघों द्वारा लगातार ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने की मांग रेलवे मंत्रालय के समक्ष रखी जा रही थी।

NEET UG Result: छत्तीसगढ़ में 46 हजार छात्रों ने दी RENEET परीक्षा, जुलाई अंत तक जारी हो सकता है रिजल्ट

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

इस संबंध में जेडआरयूसीसी सदस्य मुकेश तिवारी (ZRUCC member) ने कहा कि इस ट्रेन की आवृत्ति बढऩे से अंबिकापुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, अनूपपुर, शहडोल तथा मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से मरीजों, छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा व्यापारियों को दिल्ली आने-जाने में अधिक सुविधा होगी। रेलवे बोर्ड के इस फैसले का सरगुजा वासियों ने स्वागत किया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG Weather: संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

August 16, 2026

CG College Admission: छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

August 16, 2026

CG High Court Verdict: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – बिना शादी साथ रहने वाली महिला को भी मिल सकता है भरण-पोषण का अधिकार

August 16, 2026

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की राह पर : CM साय

August 15, 2026
Editors Picks

ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

August 16, 2026

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

August 16, 2026

CG Weather: संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

August 16, 2026

CG College Admission: छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

August 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

August 16, 2026

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

August 16, 2026

CG Weather: संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

August 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.