28.1 C
Raipur
Tuesday, March 18, 2025

Google ने लॉन्च किया AI-पावर्ड FireSat सैटेलाइट, जंगल में फैलती आग को कंट्रोल करने में करेगा मदद

Must read

नई दिल्ली। Google ने जंगल में फैलती आग से निपटने के लिए AI-पावर्ड सैटेलाइट FireSat लॉन्च किया है। यह सैटेलाइट आग को फैलने से रोकने के लिए समय रहते हुए चेतावनी देगा। इसे कुछ दिनों पहले ही एलन मस्क की कंपनी SpaceX के लॉन्च व्हीकल के जरिए अंतरिक्ष में स्थापित किया गया। Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने एलन मस्क की SpaceX को इस महत्वपूर्ण पहल में सहयोग देने के लिए धन्यवाद भी दिया है।

FireSat AI क्या है और यह कैसे काम करेगा?

FireSat AI सैटेलाइट्स का उद्देश्य अंतरिक्ष से संभावित वाइल्डफायर (जंगलों में आग) का जल्द से जल्द पता लगाना और समय पर चेतावनी जारी करना है। Google ने Earth Fire Alliance, Gordon & Betty Moore Foundation और Muon Space के सहयोग से FireSat सैटेलाइट का यह कॉन्स्टेलेशन तैयार किया है।FireSat का उद्देश्य जगंल की आग का पता लगाने और 20 मिनट के अंतर संबंधित एजेंसियों को अलर्ट भेजना है। इस प्रोजेक्ट को Google.org ने सपोर्ट किया है। FireSat सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन की लॉन्चिंग के लिए कंपनी ने 13 मिलियन डॉलर (करीब 108 करोड़ रुपये) की फंडिंग दी गई है।

AI तकनीक से आग का कैसे चलेगा पता?

Google इस सैटेलाइट में नई डिटेक्शन टेक्नोलॉजी में अपने एडवांस AI सिस्टम का उपयोग कर रहा है। इसके लिए इसमें पुरानी घटनाओं की लोकेशन इमेजरी का विश्लेषण किया जाता है। इसके साथ ही मौसम की स्थितियों की भी मदद ली जाती है ताकि किसी क्षेत्र में आग लगने की संभावित पैटर्न का पता लगाया जा सके।

ड्रोन की बजाय सैटेलाइट का चयन क्यों?

पहले Google इसके लिए हाई-एल्टीट्यूड ड्रोन का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा था। लेकिन, बात में SpaceX ने इस प्रोजेक्ट को अपना सपोर्ट दिया तो सैटेलाइट भेजना उसके लिए अफोर्डेबल हो गया। इसके साथ ही उसने वाइल्डफायर डिटेक्शन के लिए सैटेलाइट भेजने का फैसला किया।

यह सैटेलाइट जंगलों को आग फैलने से रोकने में मददगार हो सकता है। इसके साथ ही यह भविष्य में जंगलों की आग से होने वाले बड़े नुकसान से बचाने में भी बड़ी भूमिका निभा सकता है। कुछ महीने पहले ही अमेरिका के कैलिफोर्निया में आग लगने से काफी नुकसान हुआ था।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article