Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Aaj Ka Mausam : रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, तेज बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

May 17, 2026

CBSE 3rd Language Rule 2026: अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य, 1 जुलाई से लागू होगा नियम

May 17, 2026

क्या सैफ अली खान को ऑफर हुई थी शाहरुख खान की ‘मैं हूं ना’? फराह खान ने तोड़ी चुप्पी

May 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, May 17
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

Government Job Vacancy: रेलवे, बैंक, यूपीएससी, मेडिकल सहित अन्य क्षेत्रों में हजारों पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, यहां पढ़ें डिटेल

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 1
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
नई दिल्ली। हमारे देश में सरकारी नौकरी पाना एक अलग ही रुतबा माना जाता है। ज्यादातर लोगों का सपना सरकारी नौकरी पाने का होता है और इसके लिए वे 10वीं से ही तैयारियों में लग जाते हैं। अगर आप भी 10th से लेकर ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके चुकें हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। मार्च 2025 माह में रेलवे, बैंक, मेडिकल सहित अन्य क्षेत्रों में हजारों पदों पर भर्ती हो रही है। आप कुछ प्रमुख भर्तियों की डिटेल यहां से चेक कर सकते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करके भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

बैंक में इन पदों पर हो रही है भर्ती

मार्च माह में बैंक में हजारों पदों पर भर्ती हो रही है। इन भर्तियों में स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं। इस समय बैंक ऑफ इंडिया में 400 पदों पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए 15 मार्च तक फॉर्म भरा जा सकता है। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक में एसओ पदों पर 24 मार्च तक एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में सर्किल बेस्ड एग्जीक्यूटिव पदों पर 21 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ NBCFDM में 7510 पदों पर हो रही भर्ती

नेशनल बैकवर्ड क्लासेस फायनेंस एंड डेवलपमेंट मिशन (NBCFDM) छत्तीसगढ़ ने सात हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी अभ्यर्थी 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, 1 से 3 साल तक का अनुभव, कंप्यूटर नॉलेज रखते हैं वे तुरंत ही nbcfdmvacancy.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम 18 और अधिकतम 43 साल निर्धारित है। आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी, एमओबीसी को 399 रुपये, एससी/ एसटी को 299 रुपये और बीपीएल को 299 रुपये शुल्क जमा करना होगा। आवेदन करने की लास्ट डेट 15 मार्च 2025 निर्धारित है।

UPSC CAPF: यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए 25 मार्च तक आवेदन का मौका

UPSC ने सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) एग्जामिनेशन 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण है वे वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवार की न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 25 साल से ज्यादा न हो। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी।

ओडिशा NBCFDM में 6215 पदों पर हो रही भर्ती

नेशनल बैकवर्ड क्लासेस फायनेंस एंड डेवलपमेंट मिशन (NBCFDM) ओडिशा की ओर से 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी पदानुसार 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीई, बीटेक, एमसीए, एमएससी (आईटी), बीएससी (आईटी) या पीजीडीसीए उत्तीर्ण होने के साथ कंप्यूटर नॉलेज रखते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट nbcfdmvacancy.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 मार्च 2025 निर्धारित है।

रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर नौकरी पाने का मौका

ऐसे अभ्यर्थी जो 10th-ITI पास हैं और रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं वे साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) की ओर से अप्रेंटिसशिप के 835 पदों के 25 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान में पटवारी, ड्राइवर समेत अन्य पदों पर आवेदन का मौका

राजस्थान में इस समय बम्पर पदों पर भर्ती हो रही है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा पटवारी पदों के लिए 23 मार्च तक एवं ड्राइवर पदों के लिए 28 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मेडिकल क्षेत्र में 13 हजार पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन 19 मार्च से स्टार्ट किये जाएंगे।

बिहार में भी हो रही बंपर भर्ती

बिहार राज्य में इस समय मेडिकल क्षेत्र के कुल 6134 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 1 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बिहार में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के बंपर पदों सरकारी नौकरी पाने का भी मौका है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए भी 1 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026

अमेरिका में टैरिफ रिफंड शुरू—वॉलमार्ट को मिल सकते हैं 10 बिलियन डॉलर, अन्य कंपनियों पर भी नजर

April 21, 2026

कौन हैं जॉन टर्नस? टिम कुक के बाद Apple की कमान संभालने की चर्चाओं के बीच बढ़ी दिलचस्पी

April 21, 2026

रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ग्राम बरौदा के आंगनबाड़ी क्रमांक 1 में सफल दान वितरण कार्यक्रम संपन्न

April 21, 2026

पड़ोसी देशों में महंगा पेट्रोल, भारत में कीमतें स्थिर—जानें आज के ताजा भाव और तुलना

April 20, 2026

SCOBSA Conclave 2026: दिल्ली में जुटे वैश्विक दिग्गज, आर्थिक नेतृत्व की राह पर भारत

April 20, 2026
Editors Picks

Aaj Ka Mausam : रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, तेज बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

May 17, 2026

CBSE 3rd Language Rule 2026: अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य, 1 जुलाई से लागू होगा नियम

May 17, 2026

क्या सैफ अली खान को ऑफर हुई थी शाहरुख खान की ‘मैं हूं ना’? फराह खान ने तोड़ी चुप्पी

May 17, 2026

17 May 2026 Ka Rashifal : 17 मई 2026 रविवार को वृश्चिक राशि को होगा बड़ा धन लाभ और मकर के घर गूंजेगी शहनाई, जानें आज का राशिफल

May 17, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Aaj Ka Mausam : रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, तेज बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

May 17, 2026

CBSE 3rd Language Rule 2026: अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य, 1 जुलाई से लागू होगा नियम

May 17, 2026

क्या सैफ अली खान को ऑफर हुई थी शाहरुख खान की ‘मैं हूं ना’? फराह खान ने तोड़ी चुप्पी

May 17, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.