29.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

अक्टूबर में 1.87 लाख करोड़ रहा जीएसटी संग्रह, नौ प्रतिशत का इजाफा

Must read

इस साल त्योहारी सीजन में छोटी कार की खरीदारी कम रही लेकिन बड़ी कारों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ता जा रहा है। गत अक्टूबर में देश के कार बाजार में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली मारुति सुजुकी की छोटी कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई लेकिन कंपनी की स्पो‌र्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) की बिक्री में पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 19 प्रतिशत का इजाफा रहा।

- Advertisement -
  1. जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी अर्थव्यवस्था में मांग को दर्शाता है
  2. जीएसटी संग्रह सीधे तौर पर वस्तु की बिक्री से जुड़ा है

जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी जारी है। इस साल अक्टूबर में जीएसटी का कुल संग्रह 1.87 लाख करोड़ रहा जो पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 8.9 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 1.72 लाख करोड़ का था। चालू वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल-अक्टूबर माह में जीएसटी संग्रह में पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि की तुलना में 9.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही।

इस साल अप्रैल-अक्टूबर में 12,74,442 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह किया जा चुका है। हालांकि सरकार ने जीएसटी संग्रह में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है। जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी अर्थव्यवस्था में मांग को दर्शाता है क्योंकि जीएसटी संग्रह सीधे तौर पर वस्तु की बिक्री से जुड़ा है। 

 

More articles

Latest article