- Advertisement -

Heavy Rain Alert: मौसम में उथल-पुथल! अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल

Must read

Heavy Rain Alert: मानसून के 2025 सीज़न में पूरे देश में शानदार बारिश देखने को मिली। सीज़न के बाद भी बारिश का दौर कई राज्यों में जारी रहा। बारिश के लिए 2025 एक बेहतरीन साल रहा और 2026 में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। कई राज्यों में अब तापमान बढ़ने से लोग परेशान हैं, तो वहीँ कई राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला बना हुआ है। इसी बीच अब देश में मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 72 घंटे कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

अगले 72 घंटे मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए नज़र डालते हैं किन राज्यों में झमाझम बादल बरसेंगे।

◙ उत्तरपश्चिम भारत

उत्तरपश्चिम भारत में मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे के दौरान राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी तो कई जिलों में हल्की बारिश होगी। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने की भी संभावना है।

◙ पूर्वी और मध्य भारत

पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई इलाकों में भारी बारिश होगी और कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जगह आंधी चलने का भी अलर्ट है।

◙ दक्षिण भारत

दक्षिण भारत में भी मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में कई जगह अगले 72 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान माहे, पुडुचेरी, यनम और कराईकल में भी हल्की बारिश का अलर्ट है।

◙ पश्चिम भारत

पश्चिम भारत में भी मौसम अलग अंदाज़ दिखाने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गरजने की भी संभावना है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

उत्तरीपूर्व भारत में भी मौसम अलग अंदाज़ दिखाने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे के दौरान असम, मेघालय, मणिपुर, मिज़ोरम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के कई जिलों में जगह जमकर बादल बरसेंगे।

More articles

Latest article