Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Chhattisgarh Ranji Team: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

September 27, 2026

LPG New Rules October 2026: LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, सब्सिडी और e-KYC को लेकर जानें पूरी जानकारी

September 27, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, September 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 331
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के बाद अब इसकी तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं। राजधानी रायपुर में बारिश थमने के बाद धूप भी देखने को मिली। हालांकि, बीते 24 घंटों के दौरान हुई तेज बारिश के चलते प्रदेश के कई नदी-नाले उफान पर आ गए। खारून नदी का जलस्तर बढ़ने से दुर्ग और रायपुर को जोड़ने वाला महादेव घाट स्थित पुल पानी में डूब गया। आसपास की निचली बस्तियों में भी पानी भर गया, जिसके चलते कुंड में विसर्जन पर रोक लगाई गई।

दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से प्रदेश में बारिश की तीव्रता और इसके फैलाव में कमी आने की संभावना है।

CG Govt Schools: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, साइंस-गणित की होंगी ऑनलाइन लाइव क्लास 

आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम विभाग ने रविवार को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी। अगले दो दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं।

रायपुर में भी हो सकती है बारिश

राजधानी रायपुर में 27 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दुर्ग में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दुर्ग में सबसे अधिक 20 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पिपरिया में 19 सेंटीमीटर, रायपुर शहर में 18 सेंटीमीटर, पखांजूर में 17 सेंटीमीटर तथा गंडई और भिलाई में 16 सेंटीमीटर बारिश हुई।

बोराई, बालोद, मंदिर हसौद, घुमका, धरसींवा, सिमगा, अर्जुन्दा और अंतागढ़ में 15-15 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई, हालांकि इसकी मात्रा अपेक्षाकृत कम रही।

Women Open Jail: इस जिले में खुली छत्तीसगढ़ की पहली महिला ओपन जेल, सिलाई-ब्यूटी पार्लर से महिलाओं को मिलेगा रोजगार 

कमजोर होगा मौसम सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना अवदाब पिछले छह घंटों में करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है।

यह सिस्टम आगे बढ़ते हुए उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने की संभावना है। अगले 12 घंटों के दौरान इसके उत्तर प्रदेश के ऊपर धीरे-धीरे कमजोर होकर स्पष्ट रूप से चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Chhattisgarh Ranji Team: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

September 27, 2026

LPG New Rules October 2026: LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, सब्सिडी और e-KYC को लेकर जानें पूरी जानकारी

September 27, 2026

CG Govt Schools: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, साइंस-गणित की होंगी ऑनलाइन लाइव क्लास 

September 27, 2026

Women Open Jail: इस जिले में खुली छत्तीसगढ़ की पहली महिला ओपन जेल, सिलाई-ब्यूटी पार्लर से महिलाओं को मिलेगा रोजगार 

September 27, 2026

‘महाकाव्य श्रीरामायण कथा’ के पोस्टर में बड़ी चूक? सुग्रीव की सेना में चश्मा पहने वानर देख हैरान हुए लोग

September 27, 2026

SBI SCO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती की बढ़ी लास्ट डेट, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

September 27, 2026
Editors Picks

Chhattisgarh Ranji Team: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

September 27, 2026

LPG New Rules October 2026: LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, सब्सिडी और e-KYC को लेकर जानें पूरी जानकारी

September 27, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

September 27, 2026

CG Govt Schools: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, साइंस-गणित की होंगी ऑनलाइन लाइव क्लास 

September 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Chhattisgarh Ranji Team: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

September 27, 2026

LPG New Rules October 2026: LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, सब्सिडी और e-KYC को लेकर जानें पूरी जानकारी

September 27, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

September 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.