नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में भारतीय बाजार में Hero XPulse 210 को लॉन्च किया है। इसे दो वेरिएंट में लेकर आया गया है, जो Base और Pro है। हम यहां पर आपको इन दोनों के बीच क्या अंतर है, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही वेरिएंट का चुनाव कर सकें। आइए विस्तार में इनके बारे में जानते हैं।
1. ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम)
- Base Variant: XPulse 210 के बेस वेरिएंट में सिंगल-चैनल ABS सिस्टम मिलता है, जिसमें तीन मोड्स है। यह ब्रेकिंग के लिए बुनियादी कंट्रोल देता है।
- Pro Variant: इसके प्रो वेरिएंट में ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, जो बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल देता है। इसमें बी तीन मोड्स मिलते हैं, जो खासकर कर ऑफ-रोडिंग में काफी मददगार होता है।
2. फीचर्स
- Base Variant: इसमें 4.2-इंच LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें आपको स्पीड, ट्रिप डिटेल्स और फ्यूल लेवल जैसी जानकारी मिलती है। इसमें शॉर्ट फ्लाईस्क्रीन दी गई है, जो केवल कॉस्मेटिक उद्देश्य के लिए है। यह कुछ हद तक विंडब्लास्ट को कम करती है।
- Pro Variant: इसमें TFT स्क्रीन दी गई है, जो ज्यादा एडवांस इंटरफेस के साथ आती है। इसमें विंडस्क्रीन दी गई है, जो लंबी राइड्स के दौरान ज्यादा विंडब्लास्ट से सेफ्टी देता है। इसमें नकल गार्ड्स और लगेज प्लेट भी दिए गए हैं, जो ज्यादा ऑफ-रोडिंग और लंबी यात्रा के लिए होते हैं। इसके दोनों ही वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का फीचर मिलता है।
3. वजन
- Base Variant: इसके बेस वेरिएंट का वजन 168 किलोग्राम है, क्योंकि इसमें कम एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं।
- Pro Variant: इसका वजन 170 किलोग्राम है, जो बेस वेरिएंट से 2 किलोग्राम अधिक है।
4. कलर ऑप्शन
- Base Variant: इसका बेस वेरिएंट दो कलर में आता है, जो वाइल्ड रेड और ग्लेशियर व्हाइट है।
- Pro Variant: यह भी दो कलर आप्शन में आती है। इसे एज्योर ब्लू और अल्पाइन सिल्वर में लाया गया है।
5. कीमत
- Base Variant: XPulse 210 का बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है।
- Pro Variant: इसके प्रो वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.86 लाख रुपये है, जो बेस वेरिएंट से 11,000 रुपये ज्यादा है।
Hero XPulse 210 के स्पेसिफिकेशन्स
इसके दोनों वेरिएंट में 210cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 24.6 bhp की पावर और 20.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है और इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है।