20.3 C
Raipur
Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

Do Patti की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं हिना खान, Shaheer Sheikh को लगाया गले, बोली – मेरे लिए दुआ करो

Must read

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा हिना खान  मौजूदा समय में ब्रेस्ट कैंसर को लेकर चर्चा में हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से करियर की शुरुआत कर घर-घर में पहचान बनाने वालीं हिना हंसते-मुस्कराते हुए कैंसर के दर्द से गुजर रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी सेहत से जुड़ी हर एक अपडेट शेयर करती रहती हैं।

- Advertisement -
  1. दो पत्ती की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं हिना खान
  2. मीडिया से कहा दुआओं में याद रखना
  3. बहुत अच्छे दोस्त हैं हिना और शहीर

टीवी एक्ट्रेस हिना खान स्टेज 4 के बेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि इतनी खराब तबियत और कीमोथेरेपी सेशन्स के बावजूद एक्ट्रेस लगातार अपने काम भी पूरे कर रहे हैं। बीच को उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स पूरे किए जहां वो दुल्हन के लिबास में रैंप पर वॉक भी करती नजर आईं थीं। उनका ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। इस बीच दो पत्ती की स्क्रीनिंग के लिए एक्ट्रेस अपने करीबी दोस्त शहीर शेख को सपोर्ट करने पहुंचीं।

हिना खान और शहीर शेख ने हिट गाने बारिश बन जाना में साथ काम किया था और तभी से दोनों के बीच करीबी रिश्ता बन गया है। इस कठिन समय में भी शहीर हमेशा अपनी दोस्त हिना के साथ खड़े रहे हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह एक्टर शहीर शेख के गले लगती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद उन्होंने पैप्स से भी हाय-हेलो कहा और पोज भी दिया। हिना ने फैंस से कहा कि वह उनके लिए दुआ करें।

बता दें कि इससे पहले शहीर हिना से मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे। उन्होंने अपनी और हिना की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- आप मेरी अजीज दोस्त हो। मैंने हमेशा आपको लोगों को प्रेरित करने वाले काम करते हुए देखा है। लेकिन पिछले कुछ महीने में आपके धैर्य को देखकर मुझे आप पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। आप काफी निडर और प्रचण्ड हो, आपके जज्ब की प्रशंसा करना मेरे लिए बड़ी बात है।

हिना खान ने जून 2024 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने स्टेज 3 के ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताया था। हालांकि इसके बाद से लेकर अब तक वह सारे अपडेट्स अपने फैंस के साथ शेयर करती आई हैं। हिना अपने उनके जैसे उन तमाम लोगों के लिए इंस्पीरेशन हैं जो इससे जूझ रहे हैं। अपने कीमो से लेकर काम करने तक की, हर चीज उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।

More articles

Latest article