23.2 C
Raipur
Friday, February 27, 2026
- Advertisement -

सात अजूबों में शामिल विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल का कैसा हाल! दीवार पर उगा पौधा

Must read

ताजमहल में सावन के महीने में कभी गंगाजल चढ़ाने के लिए कांवड़ लेकर लोग पहुंचते हैं तो कभी शिव चालीसा का पाठ करने। सुर्खियों में रहने वाला ताजमहल अब एक पौधे को लेकर चर्चाओं में है। यमुना किनारा की तरफ मुख्य मकबरे की दीवार पर एक पौधा नजर आया है। इससे पहले शनिवार को लघुशंका रविवार को स्नान के वीडियो प्रसारित हुए थे।

- Advertisement -

 ताजमहल निरंतर सुर्खियों में बना हुआ है। पर्यटकों द्वारा स्मारक में लघुशंका और स्नान के मामले को शहरवासी भूले भी नहीं थे कि, मंगलवार को रखरखाव पर जमकर सवाल उठे। अब यमुना किनारा की तरफ स्थित मुख्य मकबरे की दीवार पर पौधा उग आया है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) पौधे को हटवाने की बात कह रहा है। ताजमहल के उद्यान में दो पर्यटकों का लघुशंका करते हुए वीडियो 14 सितंबर और पूर्वी शौचालय में स्नान करने के बाद कपड़े बदलते पर्यटकों का वीडियो 15 सितंबर को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था।

More articles

Latest article