नई दिल्ली। देश में हर महीने लाखों दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। जिसके बाद हर महीने की रिपोर्ट को वाहन निर्माताओं की ओर से सार्वजनिक किया जाता है। February 2025 के दौरान दो पाहिया वाहनों की ब्रिकी कैसी रही है। किस निर्माता ने बीते महीने कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर किस निर्माता ने कैसा प्रदर्शन किया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Hero Motocorp के लिए कैसा रहा फरवरी 2025
देश की प्रमुख दो पहिया निर्माताओं में शामिल Hero Motocorp की ओर से हर महीने लाखों की संख्या में वाहनों की बिक्री की जाती है। बीते महीने में भी कंपनी की ओर से 3.88 लाख यूनिट्स वाहनों की बिक्री की गई है। इनमें से 357296 यूनिट्स की बिक्री घरेलू बाजार में की गई है। हीरो के इलेक्ट्रिक ब्रॉन्ड विडा ने भी बीते महीने के दौरान 6200 यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी की बिक्री में कमी आई है। फरवरी 2024 के दौरान हीरो मोटोकॉर्प ने कुल 468410 यूनिट्स की बिक्री की थी।
Suzuki के लिए कैसा रहा February 2025
जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी की ओर से भारत में कई सेगमेंट में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान 90206 यूनिट्स की बिक्री की गई है। इनमें से 73455 यूनिट्स की बिक्री घरेलू बाजार में हुई है और 16751 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 19 फीसदी की बढ़त हासिल की है। फरवरी 2024 के दौरान सुजुकी ने 83304 यूनिट्स की बिक्री की थी।
कैसा रहा Royal Enfield का प्रदर्शन
रॉयल एनफील्ड की ओर से भी कई सेगमेंट में बाइक्स की बिक्री की जाती है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान 90670 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 19 फीसदी की बढ़त हासिल हुई है। निर्माता ने घरेलू बाजार में 80799 यूनिट्स की बिक्री की है और 9871 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर निर्माता ने फरवरी 2024 में 75935 यूनिट्स की बिक्री की थी।