Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Swine Flu: स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता! छत्तीसगढ़ में 108 संक्रमित, रायपुर में 38 केस, देखें जिलावार आंकड़े

September 16, 2026

CG Govt Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती के नियम बदले, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी पदों पर अब नए नियम लागू

September 16, 2026

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तबादला, कई पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

September 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, September 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

Hyundai Creta Electric Vs MG Windsor: बैटरी, मोटर, फीचर्स और कीमत के मामले में किसे खरीदना होगा बेहतर

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 291
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से भारतीय बाजार में Auto Expo 2025 के पहले दिन Creta Electric को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। बाजार में इसका मुकाबला JSW MG Windsor EV के साथ भी होगा। बैटरी, रेंज, फीचर्स और कीमत के मामले में इन दोनों में से किस एसयूवी को खरीदना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। हुंडई की ओर से क्रेटा इलेक्ट्रिक को दो बैटरी पैक के साथ लाया जाएगा। इसमें 42 KWh की क्षमता की बैटरी से इसे 390 किलोमीटर की रेंज मिलेगी

और 51.4 kWh की क्षमता वाली बैटरी से इसे सिंगल चार्ज में 473 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इसमें लगी मोटर से इसे 7.9 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड मिलेगी। इसकी बैटरी को डीसी चार्जर से 58 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकेगा। वहीं 11kW के वॉल बॉक्‍स चार्जर से 10 से 100 फीसदी चार्ज करने में चार घंटे का समय लगेगा।

वहीं MG Windsor EV में कंपनी की ओर से 38 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। जिसे 0-100 फीसदी चार्ज करने में 13.8 घंटे का समय लगता है। फास्‍ट चार्जर के जरिए इसे 55 मिनट में 0-80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। विंडसर ईवी में परमानेंट सिंकोरियस मोटर दी गई है जिससे 136 पीएस की पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे इसे 331 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। हुंडई की ओर से क्रेटा इलेक्ट्रिक में In Car Payment, डिजिटल की, शिफ्ट बाय वायर, सिंगल पेडल ड्राइव, व्‍हीकल टू लोड, एडवांस क्‍लाइमेट कंट्रोल, बोस का 8 स्‍पीकर ऑडियो सिस्‍टम, 10.25 इंच की ड्यूल कर्वीलिनियर स्‍क्रीन के साथ

एचडी इंफोटेनमेंट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, कूल्‍ड ग्‍लोव बॉक्‍स, 268 भाषाओं में वॉयस कमांड, पैनोरमिक सनरूफ, हुंडई ब्‍लूलिंक कनेक्टिविटी, ग्रेनाइट ग्रे और डार्क नेवी रंग का इंटीरियर दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें ओशन ब्‍लू रंग की एंबिएंट लाइट्स, फ्लोटिंग कंसोल, 10.25 इंच इंंफोटेनमेंट और इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, नए अलॉय व्‍हील्‍स, ड्यू्ल जोन क्‍लाइमेट कंंट्रोल, 2610 एमएम का व्‍हीलबेस, 8वे पावर्ड फ्रंट सीट, ड्राइवर मेमोरी सीट, 22 लीटर फ्रंक स्‍पेस, 433 लीटर का बूट स्‍पेस इसमें मिलेगा। वहीं MG Windsor EV में एलईडी प्रोजेक्‍टर हैडलैंप, एलईडी डीआरएल, 17 और 18 इंच के टायर, फ्लश डोर हैंडल, ग्‍लास एंटीना, क्रोम फिनिश विंडो बेल्‍टलाइन, नाइट ब्‍लैक इंटीरियर के साथ गोल्‍डन टच हाईलाइट्स, लैदर पैक के साथ

डैशबोर्ड, ड्राइवर आर्मरेस्‍ट, डोर ट्रिम, स्‍टेयरिंग व्‍हील दिया गया है। एंबिएंट लाइट्स, रियर एसी वेंट्स, पीएम 2.5 फिल्‍टर, 10.1 इंच टच डिस्‍प्‍ले, सात और 8.8 इंच का डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 15.6 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, यूएसबी चार्जर पोर्ट, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, 6 स्‍पीकर और 9 स्‍पीकर इनफिनिटी ऑडियो सिस्‍टम का विकल्‍प, पैनोरमिक सनरूफ, एयरो लाउंज सीट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, 6वे पावर एडजस्‍टेबल ड्राइविंग सीट, स्‍मार्ट एंट्री सिस्‍टम, स्‍मार्ट स्‍टार्ट सिस्‍टम, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, वायरलैस स्‍मार्टफोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Hyundai Creta EV में सुरक्षा का भी काफी ध्‍यान रखा जाएगा। इसमें एडवांस हाई स्‍ट्रेंथ स्‍टील का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा इसमें 19 सेफ्टी फंक्‍शंस के साथ Level-2 ADAS, छह एयरबैग, ऑल व्‍हील डिस्‍क ब्रेक, ईपीबी, ऑटो होल्‍ड, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, ईएससी, वीएसएम, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, टीपीएमएस जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इनके साथ ही इसमें एसवीएम, बीवीएम, रेन सेंसिंग वाइपर, पार्किंग सेंसर को भी सेफ्टी फीचर के तौर पर दिया जाएगा।

वहीं MG Windsor EV में एमजी की ओर से छह एयरबैग, हिल असिस्‍ट, ईएसएस, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी कॉर्नरिंग लाइट्स, रियर फॉग लैंप, चारों पहियों में डिस्‍क ब्रेक, ऑटो होल्‍ड, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हैडलैंप, फॉलो मी हैडलैंप जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत की सही जानकारी तो लॉन्‍च के समय मिलेगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसकी संभावित एक्‍स शोरूम कीमत 15 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। वहीं JSW MG Windsor EV को 13.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत से ऑफर किया जाता है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये रखी गई है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

September 9, 2026

मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

August 19, 2026

Russia Ukraine War: रूस का भीषण हमला… कीव समेत कई शहरों पर मिसाइलों की बारिश, दहल उठा यूक्रेन

July 30, 2026

19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

July 27, 2026

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

July 22, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026
Editors Picks

CG Swine Flu: स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता! छत्तीसगढ़ में 108 संक्रमित, रायपुर में 38 केस, देखें जिलावार आंकड़े

September 16, 2026

CG Govt Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती के नियम बदले, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी पदों पर अब नए नियम लागू

September 16, 2026

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तबादला, कई पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

September 16, 2026

UPI से पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर! 3000 के भुगतान पर 12 रुपये शुल्क, किस पेमेंट पर कितना चार्ज, यहां समझें पूरा गणित

September 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Swine Flu: स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता! छत्तीसगढ़ में 108 संक्रमित, रायपुर में 38 केस, देखें जिलावार आंकड़े

September 16, 2026

CG Govt Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती के नियम बदले, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी पदों पर अब नए नियम लागू

September 16, 2026

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तबादला, कई पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

September 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.