Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड से किन गंभीर बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज? जानें 5 लाख रुपये तक के लाभ की पूरी जानकारी

November 18, 2026

Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 दवाओं की नई कीमतें लागू

November 18, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

November 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, November 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

ICC ने Jasprit Bumrah को दिया बड़ा इनाम: क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय पेसर को मिला ये अवार्ड

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 494
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Jasprit Bumrah ICC Test Cricketer of the Year: आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2024 का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना है। इसी के साथ जसप्रीत बुमराह यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज भी बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए इस बार बुमराह के अलावा इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट, इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक और श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस भी नामित किए गए थे, लेकिन इन सभी को पछाड़ते हुए बुमराह ने इस पुरस्कार को अपने नाम कर लिया।

साल 2024 में कैसा था बुमराह का प्रदर्शन ?

साल 2024 में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की बात की जाए तो उस साल उन्होंने 13 मैच में 14.92 की औसत और 30.16 के स्ट्राइक रेट से 71 विकेट चटकाए, जो पारंपरिक प्रारूप में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आईसीसी ने पर्थ में बुमराह के मैच का रुख बदलने वाले स्पैल को उनके सबसे यादगार प्रदर्शन में से एक माना था, जिसकी बदौलत भारत ने 295 रन से जीत दर्ज की। साल 2024 में 71 विकेट लेने के बाद बुमराह एक कैलेंडर वर्ष में 70 से अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बने। इस तरह वह रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले और कपिल देव की लिस्ट में शामिल हो गए।

ये भारतीय खिलाड़ी भी बन चुके हैं प्लेयर ऑफ द ईयर

बता दें कि जसप्रीत बुमराह से पहले अब तक पांच भारतीय खिलाड़ी यह अवार्ड जीत चुके हैं। इसमें जसप्रीत बुमराह दूसरे गेंदबाज और पहले भारतीय पेसर हैं।

  • राहुल द्रविड़ (2004)
  • गौतम गंभीर (2009)
  • वीरेंद्र सहवाग (2010)
  • रविचंद्रन अश्विन (2016)
  • विराट कोहली (2018)

बुमराह का टेस्ट करियर

जसप्रीत बुमराह के अब तक के करियर की बात की जाए तो उन्होंने 45 टेस्ट मैच खेलकर 205 विकेट अपने नाम किए हैं, वहीं वनडे में उन्होंने 89 मैच खेलकर 149 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 70 मैच खेलकर 89 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में भी उनका जलवा देखने को मिलता है। उन्होंने अब तक इस लीग में 133 मैच खेलकर 165 विकेट लिए हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

अब कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? रोहित शर्मा और विराट कोहली भी आएंगे नजर, जानें मैचों की तारीखें

November 16, 2026

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो पहले कभी नहीं बना

November 14, 2026

बिना खाता खोले गिरे भारत के 3 विकेट, 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

November 13, 2026

ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, गिल टॉप पर तो विराट-रोहित में कांटे की टक्कर

November 11, 2026

IND vs NZ: बारिश ने धोया हैमिल्टन वनडे, बिना गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त बरकरार

November 10, 2026

Team India का ऐलान: BCCI ने तीनों फॉर्मेट के लिए घोषित की टीम, साउथ अफ्रीका दौरे पर दम दिखाएंगे धुरंधर

November 9, 2026
Editors Picks

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड से किन गंभीर बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज? जानें 5 लाख रुपये तक के लाभ की पूरी जानकारी

November 18, 2026

Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 दवाओं की नई कीमतें लागू

November 18, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

November 18, 2026

WhatsApp में आने वाला है नया Zaps फीचर, एक बार देखने के बाद गायब हो जाएंगे फोटो और वीडियो, जानें कैसे करेगा काम

November 18, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड से किन गंभीर बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज? जानें 5 लाख रुपये तक के लाभ की पूरी जानकारी

November 18, 2026

Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 दवाओं की नई कीमतें लागू

November 18, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

November 18, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.