23.2 C
Raipur
Sunday, March 1, 2026
- Advertisement -

इस दीवाली अपनों को गिफ्ट करना चाहते हैं कुछ खास तो ये 5 चीजें रहेंगी एकदम बेस्ट

Must read

दीवाली का त्योहार  आने ही वाला है और आपकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी होंगी। हालांकि अगर आप अबतक अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए गिफ्ट सिलेक्ट नहीं कर पाए हैं तो परेशान न हों! इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ऐसे बेहतरीन गिफ्ट आईडियाज  लेकर आए हैं जो आपके बजट में भी फिट होंगे और हर किसी को भी बहुत पसंद आएंगे।

- Advertisement -
  1. दीवाली का त्योहार इस साल 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
  2. इस मौके पर लोग अपनों को कुछ न कुछ गिफ्ट्स जरूर देते हैं।
  3. आप ड्राई फ्रूट्स और मिठाइयों से अलग हटकर भी गिफ्ट्स दे सकते हैं।

भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दीवाली, इस साल 31 अक्टूबर गुरुवार को मनाई जाएगी। दीपों का यह पर्व रोशनी और उल्लास से भरा होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को ड्राई-फ्रूट्स, मिठाई और तरह-तरह के गिफ्ट्स देते हैं, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका दिया गिफ्ट सामने वाला और किसी को पास करने के बजाय खुद की इस्तेमाल करे, तो इस आर्टिकल में दिए गए गिफ्ट आइडियाज आपको जरूर पढ़ने चाहिए। ये गिफ्ट्स न सिर्फ दोस्तों-रिश्तेदारों के चेहरे पर मुस्कान ले आएंगे बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में उनके काम भी आएंगे।

इस दीवाली आप अपने दोस्त या रिश्तेदार के नाम से कस्टमाइज्ड मग, टी-शर्ट, या फोटो फ्रेम बनवा सकते हैं। यह गिफ्ट दिखने में बहुत ही खूबसूरत होगा और इस बात की गवाही भी देगा कि उनके लिए गिफ्ट चुनने में आपने कितनी मेहनत और समय खर्च किया है।

या मिठाई से अलग हटकर कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं तो आप इस दीवाली अपनों को एक पौधा भी दे सकते हैं। पौधा न सिर्फ घर को सुंदर बनाता है बल्कि यह एक अच्छा ऑप्शन भी है। इसके लिए आप लकी बैम्बू, मनी प्लांट या कोई अन्य इनडोर प्लांट चुन सकते हैं।

इस दीवाली आप दोस्तों और रिश्तेदारों को स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए हैंडमेड आइटम्स जैसे कि मोमबत्ती, डिफ्यूजर या हैंड बैग गिफ्ट कर सकते हैं। ये गिफ्ट्स न सिर्फ अलग हटकर होते हैं बल्कि ये लोकल कारीगरों की कला को भी सपोर्ट करते हैं।

दीवाली के मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कोई एक्सपीरियंस गिफ्ट भी दे सकते हैं जैसे कि डिनर कूपन, स्पा ट्रीटमेंट, या एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी। यकीन मानिए, ऐसा गिफ्ट उन्हें कोई भी नहीं देगा और इससे बढ़िया और यादगार चीज उनके लिए और कुछ भी नहीं हो सकेगी।दीवाली के त्योहार पर आप किसी जरूरतमंद को दान दे सकते हैं और अपने दोस्त या रिश्तेदार के नाम पर इस डोनेशन का सर्टिफिकेट बनवाकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। यह एक ऐसा तोहफा होगा जो उन्हें खुश करने के साथ-साथ इस शुभ मौके पर आपके मन को संतुष्टि भी देगा।

More articles

Latest article