34.1 C
Raipur
Wednesday, May 14, 2025

कम तेल में तैयार करना है टेस्टी नाश तो इस आसान रेसिपी से बनाएं सूजी के क्रिस्पी पकौड़े

Must read

आजकल लोग नाश्ते  में कम तेल से बनी चीजें  खाना ही पसंद करते हैं। इससे न सिर्फ पाचन तंत्र पर पड़ने वाला दबाव कम होता है बल्कि आप गैस एसिडिटी और बदहजमी जैसी समस्याओं से भी बचे रहते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको कम तेल में स्वादिष्ट और कुरकुरे सूजी के पकौड़े बनाना सिखाते हैं।

बेसन के पकौड़ों की तरह ही, सूजी से बने पकौड़े भी बेहद स्वादिष्ट होते हैं। जी हां, ये ना सिर्फ टेस्ट में बेस्ट होते हैं बल्कि बनाने में भी बेहद आसान होते हैं। चाहे आप इन्हें नाश्ते में खाना चाहें या फिर दिन में किसी भी समय, सूजी के पकौड़े हमेशा एक अच्छा ऑप्शन होते हैं। खास बात है कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और सुबह की भागदौड़ में हसबैंड या बच्चों के लंच में पैक करने के लिए भी यह काफी हेल्दी स्नैक्स हैं। आइए फटाफट जान लीजिए कम तेल में इन्हें बनाने की आसान विधि।

  • 1 कप सूजी (रवा)
  • 1/2 कप दही
  • 1/2 कप प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • तेल (तलने के लिए)
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article