Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PM मोदी के सेवा भाव के 25 साल पूरे, ‘We Will Do It’ के साथ विकसित भारत का दिया नया नारा

October 7, 2026

सिंगापुर से लौटे मुख्यमंत्री साय ने दी दौरे की जानकारी, छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए मिले बड़े प्रस्ताव

October 7, 2026

CG School Holiday 2026: दशहरा से लेकर शीतकालीन अवकाश तक छुट्टियों की तारीखें जारी, कुल 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, October 7
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

मीठे के साथ करना चाहते हैं नए साल की शुरुआत, तो इस रेसिपी से बनाएं ये इंस्टेंट मिल्क केक

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मिल्क केक एक लोकप्रि स्वीट डिश है, जो कि सभी वर्ग के लोगों में बेहद पसंद की जाती है। यह किसी अच्छे मौके के लिए एक परफेक्ट डिजर्ट है, जिसकी एक बाइट लेने से चीनी से परहेज कर रहे लोग भी मना नहीं करेंगे। इसका क्रीमी सॉफ्ट टेक्सचर और लाजवाब स्वाद इसे सभी का फेवरेट बनाता है, लेकिन इसे बनाने की रेसिपी इतनी जटिल होती है कि लोग इसे मार्केट से खरीद कर लाना ज्यादा आसान समझते हैं।

ऐसे में हम आज लेकर आए हैं, एक यूनिक मिल्क केक रेसिपी, जिसमें टोस्ट का ट्विस्ट जोड़ा गया है। इस मिल्क केक को टोस्ट और घर की बनी रबड़ी की लेयर से बनाते हैं, जिससे हर एक लेयर का अलग फ्लेवर मुंह में घुलता है। इतनी ही नहीं ये बनती भी झटपट है, जिसके कारण इसे इंस्टेंट मिल्क केक कहा जाता है। आइए जानते हैं इंस्टेंट मिल्क केक की रेसिपी-

  • आधा कप शुगर और आधा कप पानी (शुगर सिरप के लिए)
  • 20 केसर के लच्छे
  • आधा लीटर दूध
  • 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर
  • आधा टीस्पून इलायची पाउडर
  • 4 टेबलस्पून शुगर
  • एक चौथाई कप फ्रेश क्रीम या मलाई
  • मिल्क रस्क या टोस्ट
  • पिस्ता-बादाम गार्निश करने के लिए
  • सबसे पहले एक पैन में आधा कप पानी डालें और इसमें आधा कप चीनी और केसर के लच्छे डालें।
  • मीडियम आंच पर चीनी को पानी में घुलने दें, जब तक ये चिपचिपे शहद की तरह न दिखने लगे। शुगर सिरप तैयार है।
  • इसके बाद एक कटोरे में कॉर्न फ्लोर लें, इसमें 3 से 4 टेबलस्पून दूध डालें और अच्छे से मिलाकर किनारे रख दें।
  • फिर एक कढ़ाई या पैन में दूध डालें। इसमें इलायची पाउडर, चीनी और क्रीम/मलाई डालें। इस मिक्स को उबलने दें और उबलते समय पैन के साइड में इकट्ठा हो रहे क्रीम को वापस मिक्स में मिलाते जाएं।
  • कार्न फ्लोर का जो मिक्स पहले ही तैयार कर के रखा था, उसे इस उबलते हुए मिक्स में डालें और लगातार चलाते रहें।
  • मिक्स गाढ़ा हो कर क्रीमी टेक्सचर का हो जाएगा। मिल्क रबड़ी तैयार है।
  • एक सर्विंग डिश में मिल्क रस्क/टोस्ट को बिछा दें। इसके ऊपर पहले से तैयार रखा गर्मागर्म शुगर सिरप डालें। ध्यान दें कि टोस्ट के सभी साइड सिरप में डूब गए हों।
  • इसके ऊपर मिल्क रबड़ी की लेयर लगाएं।
  • इस पूरी प्रक्रिया को 3 बार दोहराएं और इस तरह मिल्क केक का 3 लेयर तैयार करें।
  • सबसे ऊपर वाली लेयर को बारीक कटे पिस्ता और बादाम से गार्निश करें।
  • अब इसे फ्रीजर में दो घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें।
  • फ्रिज से निकालने के बाद तैयार इंस्टेंट मिल्क केक को बर्फी जैसे या चौकोर टुकड़ों में काट दें।
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

मावा और मिठाइयों में मिलावट की अब ऑन-द-स्पॉट जांच, नहीं बच पाएंगे मिलावटखोर, ऐसे करें शिकायत

October 7, 2026

स्ट्रोक के इन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान बचा सकती है जान

October 6, 2026

Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

October 5, 2026

बदलते मौसम में बुखार-शरीर दर्द को न करें नजरअंदाज, डेंगू का हो सकता है संकेत

October 4, 2026

Vitamin D की कमी सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, दिल के लिए भी खतरा! ICMR की रिसर्च में सामने आई अहम जानकारी

October 3, 2026

हमले के बीच हनुमान चालीसा पढ़ते रहे पायलट स्मित मच्छार, बोले- भगवान हनुमान ने दी हिम्मत; PM मोदी ने कहा- पूरे देश को आप पर गर्व

October 2, 2026
Editors Picks

PM मोदी के सेवा भाव के 25 साल पूरे, ‘We Will Do It’ के साथ विकसित भारत का दिया नया नारा

October 7, 2026

सिंगापुर से लौटे मुख्यमंत्री साय ने दी दौरे की जानकारी, छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए मिले बड़े प्रस्ताव

October 7, 2026

CG School Holiday 2026: दशहरा से लेकर शीतकालीन अवकाश तक छुट्टियों की तारीखें जारी, कुल 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

October 7, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, दिन में तेज धूप तो शाम को छाए बादल; अगले 3 दिनों में बारिश के संकेत

October 7, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

PM मोदी के सेवा भाव के 25 साल पूरे, ‘We Will Do It’ के साथ विकसित भारत का दिया नया नारा

October 7, 2026

सिंगापुर से लौटे मुख्यमंत्री साय ने दी दौरे की जानकारी, छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए मिले बड़े प्रस्ताव

October 7, 2026

CG School Holiday 2026: दशहरा से लेकर शीतकालीन अवकाश तक छुट्टियों की तारीखें जारी, कुल 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

October 7, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.