19.5 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

हेयर केयर में शामिल करें ये 6 नेचुरल चीजें, जल्द ही घुटनों से नीचे पहुंच जाएगी चोटी

Must read

खूबसूरत, काले, लंबे और घने बालों का सपना तो हर किसी का होता है, लेकिन कई वजहों से बाल जल्दी लंबे नहीं होते या झड़ने शुरु हो जाते हैं, जिनके कारण बाल पतले हो जाते हैं। इस वजह से व्यक्ति का कॉन्फिडेंस कम होने लगता है, फिर चाहे आप स्त्री हों या पुरुष बाल झड़ने की समस्या हर किसी को प्रभावित करती है। इसलिए बालों को जड़ों से मजबूती प्रदान करने के लिए कुछ प्राकृतिक उपायों को अपनाना एक बेहतर तरीका हो सकता है।

- Advertisement -

कुछ ऐसी नेचुरल चीजें होती हैं, जिनसे बालों को लंबा और घना बनाने में मदद मिल सकती है। इनमें कोई हानिकारक केमिकल नहीं होता, जिसकी वजह से बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। इनके नियमित इस्तेमाल से बालों की लंबाई तो बढ़ती ही है। साथ ही, बाल मजबूत भी बनते हैं।

रोजमेरी ऑयल बालों के स्वास्थ्य को सुधारने और बालों के झड़ने को कम करने में मदद करता है। इसे नारियल या जोजोबा ऑयल में मिला कर स्कैल्प पर मालिश करें। इसे सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल करें। रोजमेरी की चाय को ठंडा करके भी बालों पर स्प्रे कर सकते हैं। इससे बाल जल्दी बढ़ते हैं और नए बाल भी उगते हैं। ब्रह्मी, जिसे बाकोपा भी कहा जाता है, बालों को मजबूत करने में मदद करता है। ब्रह्मी पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक छोड़ें और फिर बालों को वॉश करें। इससे बाल तेजी से लंबे होते हैं और घने भी।

 

गुड़हल के फूल और पत्तियों का पेस्ट बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। गुड़हल के फूलों और पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे स्कैल्प पर लगाएं। 30-60 मिनट के बाद बालों को किसी माइल्ड शैम्पू से वॉश करें। आंवला में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 30-40 मिनट बाद वॉश करें। आप इसके पाउडर को पानी में घोलकर उससे बाल भी धो सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

More articles

Latest article