Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

July 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, July 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

IND vs ENG 2nd ODI: विराट कोहली की होगी वापसी, रोहित शर्मा करेंगे आराम! कटक में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग-11

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 8, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 120
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच के लिए जब टीम इंडिया की प्लेइंग-11 सामने आई तो सभी हैरान रह गए। इसमें विराट कोहली का नाम ही नहीं था। पता चला कि कोहली के घुटने में समस्या है और इसलिए वह पहला मैच नहीं खेल रहे हैं। अब दूसरा मैच नौ फरवरी रविवार को कटक में खेला जाना है। सभी की नजरें इस बात पर हैं कि विराट की वापसी होगी या नहीं।

बीसीसीआई ने पहले वनडे के दौरान जो बताया था, उसके मुताबिक विराट घुटने की समस्या के कारण सिर्फ पहले वनडे मैच से ही बाहर हैं। दूसरे मैच में उनकी वापसी तय है। ये खुशखबरी की बात है, लेकिन उनकी वापसी कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर के लिए सिरदर्दी बढ़ाने वाली साबित होगी।

कौन जाएगा बाहर?

पहले वनडे में विराट कोहली बाहर थे तो श्रेयस अय्यर को मौका मिला था। यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू किया था। अय्यर ने मैच विजयी पारी खेल बता दिया कि वह इस फॉर्मेट में खेलने के पूरे हकदार हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 36 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 59 रन बनाए थे। डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल ने 22 गेंदों पर 15 रन बनाए थे। कोहली की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल ने 87 रनों की पारी खेली थी।

कोहली को टॉप ऑर्डर में खेलना है और ऐसे में उनके लिए जगह बनानी होगी। अय्यर और गिल ने जैसी बैटिंग की थी उसके बाद उन्हें बाहर करना नाइंसाफी होगी। वहीं यशस्वी ने भी डेब्यू किया था और एक ही मैच के बाद उनको बाहर करना भी ठीक नहीं होगा। हालांकि, रोहित और गंभीर ये कदम उठा सकते हैं। गिल और रोहित फिर ओपनिंग करेंगे और कोहली नंबर-3 पर खेलेंगे।

रोहित करेंगे आराम

यशस्वी को एक मैच के बाद बाहर करना उनके आत्मविश्वास पर असर डाल सकता है। गंभीर उन्हें काफी पसंद करते हैं और उन्हे लगातार खिलाना चाहते हैं। इस बात को अय्यर के बयान से समझा जा सकता है। पहले वनडे के बाद अय्यर ने बताया कि उन्हें रात में प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने की जानकारी मिली क्योंकि कोहली चोटिल थे। यानी यशस्वी का ओपनिंग करना तय था और गिल का खेलना भी क्योंकि वह उप-कप्तान हैं।

ऐसे में टीम मैनेजमेंट एक बार फिर वो फॉर्मूला आजमा सकता है जो उसने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट मैच में आजमाया था। उस मैच में रोहित ने अपने आप को ड्रॉप कर लिया था। रोहित का फॉर्म इस समय अच्छा नहीं चल रहा है और इसलिए रोहित दूसरे वनडे में खुद को बाहर कर लें तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

हालांकि, इसकी संभावना काफी कम है क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से रोहित को ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने की जरूरत है। ऐसे में गाज यशस्वी पर गिरनी तय मानी जा रही है। केएल राहुल ने अच्छा नहीं किया था, लेकिन वह विकेटकीपर के तौर पर खेलेंगे ये तय है।

गेंदबाजी में होगा बदलाव?

गेंदबाजी में किसी बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है। मोहम्मद शमी की वनडे वापसी दमदार रही थी। हर्षित राणा ने भी अपनी धारदार गेंदबाजी से इंग्लैंड की कमर तोड़ने में बड़ा रोल निभाया था। रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की तिकड़ी भी प्लेइंग-11 में पक्की है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

Cricketer Shashank Singh Controversy: क्रिकेटर शशांक सिंह पर FIR दर्ज, रिटायर्ड IPS पिता भी केस में आरोपी, जानें क्या है पूरा मामला

June 30, 2026

IND vs ENG T20 Series: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

June 29, 2026

82 साल की उम्र में चार्ली डेविस का निधन; श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान पर

June 28, 2026

शिवम दुबे का ‘पावर-पैक’ रिकॉर्ड: गेंदों के मामले में सबसे तेज़ 1000 T20I रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने

June 27, 2026

‘वंडर बॉय’ के डेब्यू पर सस्पेंस गहराया! कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

June 26, 2026
Editors Picks

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

July 1, 2026

CG Transfer News: रायपुर जिले के कई तहसीलदार बदले, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

July 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

July 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.