Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

इंसानियत शर्मसार! नेपाल में बाढ़ से बहकर आए शव से सोने की बालियां चुराईं, बाल पकड़कर खींचा; VIDEO वायरल

August 28, 2026

Nepal Flood News: नेपाल की बाढ़ में 300 भारतीय लापता, तमिलनाडु और बंगाल के सबसे ज्यादा लोग शामिल

August 28, 2026

प्रेमी को बुलाने का अनोखा तरीका! मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग युवती, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

August 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, August 29
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

IND vs ENG: भारत का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड जो किसी टीम के लिए तोड़ना हुआ नामुमकिन, इंग्‍लैंड बना ताजा शिकार

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 1, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 9
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भारतीय टीम ने शुक्रवार को पुणे में जबरदस्‍त वापसी की और चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्‍लैंड को 15 रन से पटखनी दी। यह जीत सूर्यकुमार ब्रिगेड के लिए सुखी रही क्‍योंकि इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत ने घर में अपने वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को ज्‍यादा मजबूत कर लिया है। भारत ने अपने घर में लगातार 17वीं टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीती। मेन इन ब्‍ल्‍यू ने 2018/19 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार घर में टी20 इंटरनेशनल सीरीज गंवाई थी। तब से भारत के जीत का साम्राज्‍य बना हुआ है।

घर में सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीतने वाली टीमें

1) भारत – 17 सीरीज*, 2019 से अब तक 2) ऑस्‍ट्रेलिया – 8 सीरीज, जनवरी 2006 से 2010 फरवरी 3) दक्षिण अफ्रीका – 7 सीरीज, 2007 फरवरी से 2010 अक्‍टूबर 4) भारत – छह सीरीज, 2016 फरवरी से 2018 नवंबर 5) न्‍यूजीलैंड – 6 सीरीज, 2008 दिसंबर से 2012 फरवरी।

भारत की आसान जीत

बता दें कि भारत ने शुक्रवार को पुणे के एमसीए स्‍टेडियम पर खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में इंग्‍लैंड की टीम 19.4 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हुई। भारत ने इसी के साथ मौजूदा सीरीज में 3-1 की बढ़त बनाई। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पांचवां व आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेला जाएगा।

कन्‍कशन सब्‍स्‍टीट्यूट पर हुआ विवाद

याद दिला दें कि भारत और इंग्‍लैंड के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला कन्‍कशन सब्‍स्‍टीट्यूट को लेकर जमकर विवाद हुआ। भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के हेलमेट पर गेंद लगी और पारी खत्‍म होने के बाद हर्षित राणा उनके विकल्‍प के रूप में आए। राणा ने तीन इंग्लिश बल्‍लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जिसके कारण मेहमान टीम मैच गंवा बैठी।

मैच के बाद इंग्लिश कप्‍तान जोस बटलर ने कन्‍कशन सब्‍स्‍टीट्यूट पर सवाल खड़े किए और कहा कि राणा दुबे के लाइक-टू-लाइक रिप्‍लेसमेंट नहीं थे। बटलर ने कहा कि हमसे कोई सलाह नहीं ली गई और इसमें हमारी कोई भागीदारी नहीं रही। इंग्लिश कप्‍तान ने साथ ही कहा कि वो मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ से इस बारे में कुछ सवाल करेंगे ताकि सफाई मिल सके।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी को U19 टीम में क्यों नहीं मिली जगह? BCCI के इस नियम ने रोका रास्ता

August 28, 2026

IND vs SRI 2nd Test: सारांश जैन ने रचा इतिहास, 94 साल के टेस्ट इतिहास के खास क्लब में बनाई जगह

August 27, 2026

ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

August 26, 2026

WTC Points Table में बड़ा उलटफेर तय! टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

August 25, 2026

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

August 24, 2026

IND vs SL: दूसरे टेस्ट में गरमाया माहौल! आउट होते ही यशस्वी जायसवाल का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े

August 23, 2026
Editors Picks

इंसानियत शर्मसार! नेपाल में बाढ़ से बहकर आए शव से सोने की बालियां चुराईं, बाल पकड़कर खींचा; VIDEO वायरल

August 28, 2026

Nepal Flood News: नेपाल की बाढ़ में 300 भारतीय लापता, तमिलनाडु और बंगाल के सबसे ज्यादा लोग शामिल

August 28, 2026

प्रेमी को बुलाने का अनोखा तरीका! मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग युवती, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

August 28, 2026

वैभव सूर्यवंशी को U19 टीम में क्यों नहीं मिली जगह? BCCI के इस नियम ने रोका रास्ता

August 28, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

इंसानियत शर्मसार! नेपाल में बाढ़ से बहकर आए शव से सोने की बालियां चुराईं, बाल पकड़कर खींचा; VIDEO वायरल

August 28, 2026

Nepal Flood News: नेपाल की बाढ़ में 300 भारतीय लापता, तमिलनाडु और बंगाल के सबसे ज्यादा लोग शामिल

August 28, 2026

प्रेमी को बुलाने का अनोखा तरीका! मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग युवती, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

August 28, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.