37.4 C
Raipur
Sunday, May 18, 2025

इलेक्ट्रिक व्हीकल पर ताबड़तोड़ टूटे भारतीय ग्राहक, 15% से ज्यादा बढ़ गई बिक्री; जानिए सेगमेंट वाइज डिटेल्स

Must read

भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते फाइनेंशियल ईयर 2025 के दौरान भारतीय मार्केट में पहली बार 20 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री हुई। जेएमके रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, FY 2025 के बीच भारत में कुल 20,26,184 यूनिट इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे गए। इस दौरान सालाना आधार पर इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री में 15.31 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई।

टाटा जल्द ला रही ये धांसू SUV, इसका इलेक्ट्रिक अवतार भी जल्द आएगा नजर; रेंज 500 km से ज्यादा!

करीब 60% बिकी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर

भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल बिक्री में टू-व्हीलर का दबदबा है। पिछले साल भारतीय मार्केट में कुल 12,03,223 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री हुई। बता दें कि टू-व्हीलर ने अकेले भारत में हुई कुल इलेक्ट्रिक व्हीकल बिक्री में 59.38 पर्सेंट की हिस्सेदारी हासिल कर ली। इस दौरान इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में सालाना आधार पर 18.76 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। इसमें ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस मोटर और बजाज ऑटो की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को लोगों ने सबसे ज्यादा खरीदा। एक बार फिर ओला इलेक्ट्रिक में इस सेगमेंट में अपना टॉप पोजीशन बरकरार रखा।

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर ने भी दर्ज की शानदार बिक्री

इस दौरान हुई बिक्री में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेकंड पोजीशन पर रही। बता दें कि FY 2025 में भारतीय मार्केट में कुल 7,02,799 यूनिट थ्री-व्हीलर की बिक्री हुई। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर ने इस सेगमेंट की कुल बिक्री में 4.69 पर्सेंट हिस्सेदारी हासिल की। बता दें कि इस सेगमेंट में सालाना आधार पर 9.63 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। अगर इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो इसमें महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी इलेक्ट्रिक टॉप पोजीशन पर रही।

Garena Free Fire MAX के लेटेस्ट Redeem Codes, फ्री में मिल रहे Diamonds, Emotes समेत बहुत कुछ

1 लाख यूनिट से ज्यादा बिकी इलेक्ट्रिक कार

दूसरी ओर इस दौरान भारतीय मार्केट में कुल 1,10,748 यूनिट इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई। इलेक्ट्रिक कारों ने कुल बिक्री में 4.57 पर्सेंट का योगदान दिया। इस दौरान इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में सालाना आधार पर 4.57 पर्सेंट की बढ़ोतरी भी। बता दें कि टाटा मोटर्स ने इस दौरान 53.10 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल किया। जबकि दूसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में एमजी मोटर्स रही।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article