24.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाया दम! GDP विकास दर 6.2% पार, चौथी तिमाही में और जबरदस्त उछाल की उम्मीद

Must read

नई दिल्ली। वैश्विक चुनौतियों और आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में GDP विकास दर 6.2% दर्ज की गई, जो चीन, अमेरिका, इंडोनेशिया और ब्राजील जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाए हुए है।

- Advertisement -

महाकुंभ और सरकारी निवेश देंगे और रफ्तार!

चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में भारतीय अर्थव्यवस्था को और बूस्ट मिलने की उम्मीद है। महाकुंभ के भव्य आयोजन, सरकारी कंपनियों के पूंजीगत खर्च में बढ़ोतरी और नॉन-पेट्रोलियम, नॉन-ज्वैलरी एक्सपोर्ट में उछाल से GDP ग्रोथ 7.6% तक पहुंच सकती है।

GDP ग्रोथ 6.5% और 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना होगा साकार?

अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, चौथी तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर भारत की वर्ष 2024-25 की GDP विकास दर 6.5% तक पहुंच सकती है। इससे भारत का अर्थव्यवस्था का आकार मार्च 2025 तक 4 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंचने की संभावना है।

More articles

Latest article