Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Pachpadra Refinery Update: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर बड़ी अपडेट, जानें कब से शुरू होगा प्रोडक्शन

April 27, 2026

Rajasthan News : बांसवाड़ा में हत्या के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने घरों में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव

April 27, 2026

2 साल पहले हुई थी शादी, पति के बयान ने मचाई हलचल तो खड़े हुए एक्ट्रेस के कान, खुलेआम मंगवाई माफी

April 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, April 29
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

कमाई का बड़ा हिस्सा ले जा रही महंगाई; सब्जी, दाल, तेल की कीमतों ने बिगाड़ा त्योहार का जायका

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 22, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

खाद्य महंगाई के प्रकोप ने त्योहारों का मजा भी किरकिरा कर रखा है। पिछले कुछ समय में खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। खासकर आलू टमाटर और प्याज जैसी सब्जियों के भाव। दाल और खाद्य तेलों की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। इन सबकी कीमतें पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत से अधिक चल रही है।

  1. देश में 60 प्रतिशत लोग प्रतिमाह सिर्फ 10-30 हजार रुपए तक कमाते हैं।
  2. त्योहार के दौरान कमाई का अधिक हिस्सा खाने-पीने पर खर्च हो जा रहा।

खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतें निम्न आय वर्ग वालों के त्योहार का जायका खराब कर रही है। खाने-पीने की खरीदारी में अधिक खर्च होने से कम आय वाले उपभोक्ता वस्तुओं की खरीदारी को टाल रहे हैं और इसका असर फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएससीजी) की खरीदारी पर भी देखने को मिल सकता है।

त्योहार के दौरान आलू, प्याज, टमाटर, घी, तेल जैसी वस्तुओं का अधिक इस्तेमाल होता है और इन सबकी कीमतें पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत से अधिक चल रही है। सब्जी के दाम तो पिछले साल की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक हो चुके हैं।

वस्तु  अक्टूबर 2023 (प्रति क्विंटल) अक्टूबर 2024 (प्रति क्विंटल)
आलू 3,000 रुपये 3,400 रुपये
प्याज 2,750 रुपये 4,500 रुपये
टमाटर 2,400 रुपये 8,000 रुपये
सरसों तेल 12,800 रुपये 13,374 रुपये
अरहर 9,392 रुपये 10,800 रुपये
घी 61,500 रुपये 70,000 रुपये

स्त्रोत: एजीमार्कनेट (सरकारी पोर्टल)

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर सितंबर में 9.24 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई। मतलब पिछले साल सितंबर की तुलना में खाने-पीने की वस्तुएं 9.24 प्रतिशत महंगी हो चुकी है। इस साल अगस्त में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 5.66 प्रतिशत थी।

कृषि वस्तुओं की रोजाना की थोक कीमतें दर्शाने वाली सरकारी साइट एजीमार्कनेट के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल अक्टूबर में प्याज की थोक कीमतों में 2000 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा चल रहा है। आलू के थोक दाम में प्रति प्रति 400 रुपए तो टमाटर में 5600 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी है।

दाल की थोक कीमत भी पिछले साल अक्टूबर की तुलना में इस साल के अक्टूबर में 10 प्रतिशत का इजाफा है। अक्टूबर में विभिन्न प्रकार के गेहूं की औसत थोक कीमतों में 11-17 प्रतिशत की बढोतरी दिख रही है। त्योहार में सरसों तेल और घी का भी अधिक इस्तेमाल होता है और इन दोनों की कीमतें भी बढ़ी हुई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर में खाद्य तेल की खुदरा कीमतों में वर्ष 2022 अक्टूबर की तुलना में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। इस साल सितंबर में खाद्य तेल की कीमतें 2.5 प्रतिशत बढ़ी हुई है। दाल की कीमतें लगातार बढ़ रही है और पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत का इजाफा हो चुका है। दाल के दाम में पिछले साल अक्टूबर में ही 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी।

जानकारों का कहना है कि देश में 60 प्रतिशत से अधिक लोग प्रतिमाह सिर्फ 10-30 हजार रुपए तक कमाते हैं। ऐसे में त्योहार के दौरान उनकी कमाई का अधिक हिस्सा खाने-पीने पर ही खर्च हो जा रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026

Android यूजर्स सावधान! ये खतरनाक मैलवेयर आपके फोन पर कर सकता है पूरा कंट्रोल

April 1, 2026

Election Schedule Row: प्रियंका गांधी ने चुनाव कार्यक्रम पर उठाए सवाल, बोलीं- क्या BJP की सुविधा देखकर तय हुई मतदान की तारीख?

March 16, 2026

Fans Celebration: भारत की ऐतिहासिक जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे फैंस; हर ओर दिखा जीत का उत्साह

March 9, 2026
Editors Picks

Pachpadra Refinery Update: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर बड़ी अपडेट, जानें कब से शुरू होगा प्रोडक्शन

April 27, 2026

Rajasthan News : बांसवाड़ा में हत्या के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने घरों में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव

April 27, 2026

2 साल पहले हुई थी शादी, पति के बयान ने मचाई हलचल तो खड़े हुए एक्ट्रेस के कान, खुलेआम मंगवाई माफी

April 27, 2026

Summer Fever Alert: तेज गर्मी में बुखार के संकेत समझें, वरना हो सकता है बड़ा खतरा

April 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Pachpadra Refinery Update: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर बड़ी अपडेट, जानें कब से शुरू होगा प्रोडक्शन

April 27, 2026

Rajasthan News : बांसवाड़ा में हत्या के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने घरों में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव

April 27, 2026

2 साल पहले हुई थी शादी, पति के बयान ने मचाई हलचल तो खड़े हुए एक्ट्रेस के कान, खुलेआम मंगवाई माफी

April 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.