Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Chhattisgarh News : ट्रांसपोर्ट कंपनी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, इलाके में अफरा-तफरी

May 19, 2026

राखड़ ईंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: मशीन की चपेट में आकर महिला मजदूर की मौत, मुआवजे के बाद हुआ अंतिम संस्कार

May 19, 2026

CG Vyapam Exam Update: 21 मई को होगी PPHT और पोस्ट बेसिक नर्सिंग परीक्षा

May 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, May 19
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

iPhone 16e First Impressions: 60 हजार रुपये में AI फीचर और पावरफुल A18 चिपसेट, खरीदने में कितनी समझदारी?

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 54
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। Apple ने कुछ दिनों पहले iPhone 16e को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का इस साल का पहला बड़ा लॉन्च है। उम्मीद थी कि कंपनी का अफोर्डेबल मॉडल iPhone SE 4 लॉन्च होगा। लेकिन, कंपनी ने इसे नए नाम के साथ लॉन्च किया है। इस फोन को 60,000 रुपये की कीमत में लाया गया है। क्या इस कीमत में एपल के इस मॉडल को खरीदना बढ़िया डील है या नहीं। जानते हैं iPhone 16e के फर्स्ट इंप्रेशन में।

A18 चिप और Apple Intelligence का सपोर्ट

लेटेस्ट iPhone 16e को कंपनी ने मौजूदा iPhone 16 सीरीज के मैंबर के तौर पर पेश किया है। इसमें A18 चिपसेट दिया गया है, जो Apple Intelligence सपोर्ट करता है। एपल का यह अफोर्डेबल आईफोन मॉडल iOS 18.4 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि इसे खासतौर पर भारतीय यूजर्स और लोकल यूआई ऑप्टिमाइजेशन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। आईफोन के अफोर्डेबल मॉडल के लिए यह अच्छी शुरुआत कही जा सकती है, लेकिन इसमें कई कमियां भी हैं।

डिस्प्ले और डिजाइन: 60Hz ने किया निराश

एपल ने भले ही इस मॉडल में A18 चिप दिया है। लेकिन सबसे ज्यादा निराश इसमें दिया 60Hz वाला डिस्प्ले करता है। iPhone 16e में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार क्वालिटी तो ऑफर करता है। 2025 में 40-50 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोनमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। ऐसे में Apple का अब तक 60Hz पर टिके रहना निराशाजनक है।

Apple ने हमेशा की तरह डिस्प्ले को शानदार तरीके से ऑप्टिमाइज किया है, जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग मिलती है। इसके साथ ही Apple ने दावा है कि इस फोन की बैटरी लाइफ किसी भी 6.1-इंच फोन में सबसे अच्छी है, लेकिन इसका टेस्ट किया जाना बाकी है।

अब बात करते हैं इसके डिजाइन की, मोटे बेजल के साथ यह थोड़ा पुराना तो लगता है। आजकल पतले बेजल वाले डिजाइन ज्यादा पसंद किए जाते हैं। लेकिन, अच्छी बात यह है कि iPhone 16e का वजन हल्का है और इसकी बिल्ड क्वालिटी शानदार है। इसका बैक पैनल सिरेमिक शील्ड फ्रंट और ग्लास बैक के साथ आता है, जो मजबूत और प्रीमियम फील देता है।

कैमरा: डुअल कैमरा सेटअप की कमी

iPhones अपनी शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए पॉपुलर हैं। iPhone 16e में सिर्फ सिंगल कैमरा सेंसर मिलता है। इसमें 48MP का फ्यूजन कैमरा दिया गया है, जो 2x टेलीफोटो जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। 60 हजार की कीमत में इस फोन में एक और कैमरा – अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया जा सकता है।

iPhone 14 जैसा डिजाइन

iPhone 16e में कंपनी ने नॉच डिस्प्ले दी है। यानी इसमें iPhone 16 और 15 सीरीज की तरह डायनामिक आइलैंड नहीं मिलता है। एपल ने iPhone 14 Pro और Pro Max को भी डायनामिक आइलैंड के साथ लॉन्च किया था। एपल का यह पुराना डिजाइन iPhone 16e में दिया जाना थोड़ा निराशाजनक तो है।

Apple C1 मॉडेम

Apple ने पहली बार इस फोन में अपना इन-हाउस C1 मॉडेम का यूज किया है। इससे कंपनी की Qualcomm पर निर्भरता कम हो गई है। Apple ने यह भी दावा किया है यह मॉडेम आईफोन की बैटरी लाइफ को और भी बेहतर बनाएगा।

वर्डिक्ट

iPhone 16e का बेस वेरिएंट 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसे 59,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। बेस वेरिएंट के साथ दिक्कत यह है कि इसकी स्टोरेज का ज्यादातर हिस्सा Apple Intelligence ही घेर लेता है। ऐसे में कई यूजर्स के लिए 61,499 रुपये की कीमत में अमेजन से iPhone 15 खरीदना बेहतर विकल्प हो सकता है, जिसमें डायनमिक आइलैंड, दो कैमरा सेंसर मिलते हैं।

हमारा मानना है कि iPhone 16e को 50,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जाना चाहिए था। आईफोन के इस मॉडल में कई जरूरी फीचर्स मिस हैं। एपल के लेटेस्ट iPhone 16e का रिव्यू जल्द लेकर आएंगे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026

अमेरिका में टैरिफ रिफंड शुरू—वॉलमार्ट को मिल सकते हैं 10 बिलियन डॉलर, अन्य कंपनियों पर भी नजर

April 21, 2026

कौन हैं जॉन टर्नस? टिम कुक के बाद Apple की कमान संभालने की चर्चाओं के बीच बढ़ी दिलचस्पी

April 21, 2026

रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ग्राम बरौदा के आंगनबाड़ी क्रमांक 1 में सफल दान वितरण कार्यक्रम संपन्न

April 21, 2026

पड़ोसी देशों में महंगा पेट्रोल, भारत में कीमतें स्थिर—जानें आज के ताजा भाव और तुलना

April 20, 2026

SCOBSA Conclave 2026: दिल्ली में जुटे वैश्विक दिग्गज, आर्थिक नेतृत्व की राह पर भारत

April 20, 2026
Editors Picks

Chhattisgarh News : ट्रांसपोर्ट कंपनी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, इलाके में अफरा-तफरी

May 19, 2026

राखड़ ईंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: मशीन की चपेट में आकर महिला मजदूर की मौत, मुआवजे के बाद हुआ अंतिम संस्कार

May 19, 2026

CG Vyapam Exam Update: 21 मई को होगी PPHT और पोस्ट बेसिक नर्सिंग परीक्षा

May 19, 2026

Indigo Flight News: 160 यात्रियों से भरे इंडिगो विमान में अचानक हुई बिजली गुल, पैसेंजर्स का छूटा पसीना… देखें वीडियो

May 19, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Chhattisgarh News : ट्रांसपोर्ट कंपनी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, इलाके में अफरा-तफरी

May 19, 2026

राखड़ ईंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: मशीन की चपेट में आकर महिला मजदूर की मौत, मुआवजे के बाद हुआ अंतिम संस्कार

May 19, 2026

CG Vyapam Exam Update: 21 मई को होगी PPHT और पोस्ट बेसिक नर्सिंग परीक्षा

May 19, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.