26.1 C
Raipur
Tuesday, February 11, 2025

iPhone यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले, जल्द आ रहा नया iOS 18.4 अपडेट, मिलेंगे खास फीचर्स

Must read

एपल iOS 18.3 अपडेट को रिलीज करने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही एपल के एक और अपडेट को लेकर डिटेल सामने आई है, जो कि iOS 18.4 है। इसे कई नए फीचर्स के साथ अप्रैल में रिलीज किया जा सकता है। इसमें सिरी के लिए बड़े अपग्रेड, न्यू इमोजी और एपल इंटेलिजेंस का दायरा बढ़ाया जाएगा। साथ ही कुछ नई लैंग्वेज भी इसमें शामिल होंगी।

iOS 18.4 अपडेट में नए सिरी अपग्रेड

सिरी को iOS 18 अपडेट में रीडिजाइन समेत कई नए फीचर मिले थे। अब iOS 18.4 अपडेट के साथ कंपनी और भी ज्यादा फीचर्स देने की तैयारी कर रही है। इनमें पर्सनल कॉन्टेक्स्ट, ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस और ऐप्स के बीच आसान एक्शन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

  • पर्सनल कॉन्टेक्स्ट सिरी को जरूरत के अनुसार जानकारी का उपयोग करने में सक्षम करेगा, जैसे कि आपका पासपोर्ट नंबर।
  • ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस फीचर के साथ आप टास्क को क्विकली चेक कर सकते हैं और किसी का जवाब भी फास्ट तरीके से कर सकते हैं।
  • अपडेट का तीसरा फीचर ईमेल में मदद करेगा। सिरी को ठीक-ठीक पता होगा कि कौन-सा ईमेल, किस ऐप से और किसे भेजना है।
  • iOS 18.4 में लैंग्वेज का दायरा बढ़ाया जाएगा। अपडेट में एपल इंटेलिजेंस के लिए नई लैंग्वेज शामिल होंगी।
  • यह स्पष्ट नहीं है कि इस अपडेट में कौन सी लैंग्वेज जोड़ी जा सकती हैं।

iOS 18.4 अपडेट में न्यू इमोजी

यह अपडेट आईफोन यूजर्स के लिए नए इमोजी लेकर आएगा। कुछ इमोजी की डिटेल भी कन्फर्म हो चुकी है। इसमें फिंगरप्रिंट, आंखों के नीचे बैग वाला चेहरा, हार्प, रूट वेजिटेबल्स, लीफलैस ट्री, छींटे और फावड़ा शामिल हैं। यह इमोजी चैटिंग एक्सपीरियंस को मजेदार बनाएंगे।

iOS 18.3 अपडेट को इस महीने के लास्ट तक रिलीज किया जा सकता है। इस सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ Apple इंटेलिजेंस कथित तौर पर कंपैटिबल iPhones के लिए डिफॉल्ट रूप से इनेबल हो जाएगा। वहीं, इस अपडेट के आने के बाद iOS 18.4 की तैयारी शुरू हो जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article