30.1 C
Raipur
Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

IPL 2025: क्या बाकी बचे मैचों में खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बड़ा बयान

Must read

आईपीएल 2025 का 18वां सीजन भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते 9 मई को सस्पेंड कर दिया गया था। अब दोनों देशों के बीच हालात सामान्य होने के बाद 17 मई से फिर से टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है और 3 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, सुरक्षा कारणों के चलते कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट चुके हैं, और उनके लौटकर खेलने को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। इसी बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान जारी किया है।

- Advertisement -

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों को दी छूट
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने साफ कर दिया है कि आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों में खेलना है या नहीं, इसका फैसला खिलाड़ी खुद करेंगे। बोर्ड ने कहा कि वे खिलाड़ियों के फैसले का सम्मान करेंगे और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए स्क्वाड में शामिल खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। इसके साथ ही CA ने बताया कि वे ऑस्ट्रेलियाई सरकार और बीसीसीआई के साथ सुरक्षा हालात को लेकर लगातार संपर्क में हैं। फिलहाल, टूर्नामेंट में 13 ग्रुप मैच और प्लेऑफ मुकाबले बाकी हैं।

जोश हेजलवुड पहले ही हो चुके हैं बाहर
ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड पहले ही कंधे की चोट के चलते आईपीएल 2025 से बाहर हो चुके हैं। उम्मीद है कि वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक फिट हो जाएंगे। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी पैट कमिंस और ट्रैविस हेड की वापसी पर भी सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि उनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इसके अलावा, अगर मिचेल स्टार्क भी भारत नहीं लौटते हैं, तो यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है।

More articles

Latest article