Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, October 6
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

क्या वाकई आंख फड़कना है शुभ-अशुभ का संकेत? साइंस के नजरिए से समझें इसके पीछे की वजह

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 22, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 425
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

आपके साथ भी ऐसा जरूर हुआ होगा- अचानक आपकी आंख फड़कने लगी और किसी ने कह दिया, “कुछ अच्छा या बुरा होने वाला है!” दरअसल, हमारे समाज में आंख फड़कने को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। कोई इसे शुभ संकेत मानता है, तो कोई इसे किसी अनहोनी का इशारा समझता है।

खास बात यह है कि अलग-अलग जगहों पर इसके अलग-अलग मतलब होते हैं, लेकिन क्या वाकई आंख फड़कना किसी आने वाली घटना की ओर इशारा करता है या फिर इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण छिपा है ?

अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको विज्ञान के नजरिए से आंख फड़कने के असली कारणों को समझाएंगे और यह भी बताएंगे कि इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

आंख फड़कने के पीछे के वैज्ञानिक कारण

आंख फड़कना जिसे मेडिकल टर्म में Eye Twitching (मायोकिमिया) कहा जाता है, एक सामान्य स्थिति है। इसमें आंखों के आसपास की मांसपेशियां अनियंत्रित रूप से सिकुड़ने लगती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए जानें।

तनाव और थकान

अगर आप लंबे समय से तनाव में हैं या पूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं, तो आपकी आंखों की मांसपेशियां थकान महसूस करने लगती हैं, जिससे उनकी हलचल बढ़ जाती है। लगातार काम करने, चिंता करने या नींद की कमी के कारण यह समस्या आम हो जाती है।

ज्यादा कैफीन या अल्कोहल

अगर आप बहुत ज्यादा चाय, कॉफी या अल्कोहल लेते हैं, तो यह आपकी नसों को एक्टिव कर सकता है। इससे मांसपेशियां असंतुलित हो जाती हैं और आंख फड़कने लगती है।

डिजिटल स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल

आजकल मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन का ज्यादा यूज आंखों की थकान को बढ़ा रहा है। अगर आप घंटों स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं, तो आपकी आंखें ड्राई हो जाती हैं और उनमें मांसपेशियों की हलचल बढ़ जाती है।

पोषण की कमी

अगर आपके शरीर में मैग्नीशियम, पोटैशियम या विटामिन B12 की कमी है, तो यह नसों को कमजोर कर सकता है, जिससे आंख फड़कने की समस्या हो सकती है।

ड्राई आई सिंड्रोम

अगर आपकी आंखें हमेशा सूखी महसूस होती हैं, तो यह ड्राई आई सिंड्रोम का संकेत हो सकता है। यह समस्या खासतौर पर ज्यादा उम्र के लोगों और कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों में देखी जाती है।

एलर्जी या इंफेक्शन

कुछ लोगों को आंखों में खुजली या एलर्जी की समस्या होती है। ऐसे में आंखें रगड़ने से उनमें जलन और मांसपेशियों में तनाव बढ़ सकता है, जिससे आंख फड़कने लगती है।

न्यूरोलॉजिकल कारण (बहुत दुर्लभ)

अगर आपकी आंख लंबे समय तक लगातार फड़कती रहती है, तो यह ब्लेफरोस्पाज्म या पार्किंसंस डिजीज जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का संकेत हो सकता है। हालांकि, यह बहुत ही दुर्लभ मामलों में होता है।

कैसे पाएं इस समस्या से छुटकारा?

अगर आपकी आंख बार-बार फड़क रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

  • अच्छी नींद लें: कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।
  • तनाव को कम करें: मेडिटेशन और योग से मानसिक शांति पाएं।
  • कैफीन और अल्कोहल कम करें: ज्यादा चाय-कॉफी और शराब से बचें।
  • स्क्रीन टाइम सीमित करें: हर 20 मिनट पर आंखों को आराम दें।
  • पौष्टिक डाइट लें: हरी सब्जियां, फल और नट्स खाएं, ताकि शरीर को जरूरी पोषण मिले।
  • ठंडी पट्टी लगाएं: आंखों पर ठंडे पानी की पट्टी रखें, इससे मांसपेशियों को आराम मिलेगा।
  • आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें: अगर आंखों में सूखापन हो, तो डॉक्टर से सलाह लेकर आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें।

आंख फड़कने से जुड़ी मान्यताएं पीढ़ियों से चली आ रही हैं, लेकिन विज्ञान के अनुसार यह सिर्फ एक सामान्य फिजिकल रिएक्शन है। यह हमारे खान-पान और सेहत से जुड़ा होता है। अगर यह कभी-कभी होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है और लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

स्ट्रोक के इन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान बचा सकती है जान

October 6, 2026

Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

October 5, 2026

बदलते मौसम में बुखार-शरीर दर्द को न करें नजरअंदाज, डेंगू का हो सकता है संकेत

October 4, 2026

Vitamin D की कमी सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, दिल के लिए भी खतरा! ICMR की रिसर्च में सामने आई अहम जानकारी

October 3, 2026

हमले के बीच हनुमान चालीसा पढ़ते रहे पायलट स्मित मच्छार, बोले- भगवान हनुमान ने दी हिम्मत; PM मोदी ने कहा- पूरे देश को आप पर गर्व

October 2, 2026

कैंसर का कारण सिर्फ तंबाकू-शराब नहीं, शरीर के ये 5 इन्फेक्शन भी बढ़ा सकते हैं खतरा

October 2, 2026
Editors Picks

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026

नशे की लत ने बनाया चोर! निलंबित आरक्षक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर घर से उड़ाए लाखों के जेवर

October 6, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.