नहाना हमारे डेली रूटीन का हिस्सा है। इसलिए हम बच्चों को भी बचपन से रोज नहाने की ही सीख देते हैं। गुड हाइजीन को बनाए रखने के लिए ये जरूरी माना जाता है लेकिन क्या बच्चों को रोज नहाने की जरूरत है या इससे नुकसान हो सकता है। इस बारे में यहां बताएंगे कि क्या बच्चों को रोज नहाना चाहिए या नहीं और क्यों।
- बच्चों को रोज नहलाना जरूरी नहीं होती।
- रोज नहाने से बच्चों की स्किन को नुकसान हो सकता है।
- टीनेजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से नहा सकते हैं।
खुद को साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी होता है। हाइजीन का सही ध्यान न रखने पर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए रोज नहाना हमें काफी जरूरी लगता है और यही वजह है कि ये रोज नहाना हमारे रूटीन का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या सचमुच रोज नहाना जरूरी है? वो भी खासकर बच्चों को। आइए इस सवाल का जवाब यहां जानें।
रोज नहाना बिल्कुल जरूरी नहीं है। बच्चों की बात करें, तो उन्हें रोज नहलाने की कोई जरूरत नहीं होती। नहाया इसलिए जाता है ताकि त्वचा की गंदगी साफ हो जाए। इसलिए अगर बच्चा गंदा नहीं है, तो रोज नहलाने की जरूरत भी नहीं है। हां, लेकिन अगर आपका बच्चा गंदगी में खेल रहा था, उसे काफी पसीना आया है,
उसे दस्त हो गए हैं या वो किसी स्विमिंग पूल आदि में गया था, तो उन्हें नहलाना जरूरी हो जाता है। गंदगी में खेलने और पसीने के कीटाणु साफ न करने की वजह से इन्फेक्शन का जोखिम रहता है। ऐसे ही स्विमिंग पूल में क्लोरिन होता है, जो बच्चे की त्वचा पर ज्यादा समय रहा, तो उसे स्किन इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति में नहलाना जरूरी है।