Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Supreme Court Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का मौका, जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती के रजिस्ट्रेशन इस तारीख से शुरू

October 17, 2026

CG High Court Holidays 2027: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 2027 में कब-कब बंद रहेगा कोर्ट? देखें पूरी सूची

October 17, 2026

Bigg Boss: एकता कपूर का ऑफर ठुकराने के आरोपों पर काजी तौकीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं सिर्फ 20 साल का था’

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, October 17
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

होटल में लड़की संग इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष का अश्लील VIDEO: दूसरे मंदिर के अध्यक्ष ने जारी किया, बोले- मीटिंग के नाम पर बुलाकर हमें बाउंसर से पिटवाया- ISKCON Temple Violence

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 7, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिहार के पटना इस्कॉन मंदिर में रविवार देर शाम बवाल हो गया। इसके बाद मंदिर के दो गुटों के बीच भक्तों के सामने जमकर लाठी डंडे चले। एक गुट पटना इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास उर्फ कन्हैया सिंह का है और दूसरा भागलपुर इस्कॉन मंदिर  के अध्यक्ष रक्षक गिरिधारी दास का। इस दौरान कई युवा पुजारी जख्मी हो गए। घटना को देख वहां दर्शन करने गए लोगों में भगदड़ मच गई। इस झड़प की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस वहां पहुंची और एक गुट के पुजारियों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने काफी मशक्कत कर के मंदिर परिसर में शांति बहाल करवाया।

दरअसल पूरा मामला पटना इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष के अश्लील वीडियो से जुड़ा हुआ है। भागलपुर इस्कॉन के अध्यक्ष ने पटना अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें एक शख्स अर्धनग्न हालत में है और पास खड़ी एक युवती चिल्ला रही है। वहीं ऑडियो में एक युवती और एक पुरुष की बातचीत है। दावा है कि पटना इस्कॉन अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास ने लड़की से छेड़खानी की है। मंदिर के पीआरओ नंद गोपाल दास ने कहा कि जिस वीडियो को जारी किया गया है वह सात साल पुराना है। हालांकि  वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पटना #iskcon_mandir पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। यहां के अध्यक्ष का mms भी वायरल हो रहा है। यहां रह से शिक्षार्थियों ने जब गलत पर आवाज बुलंद की तो मंदिर के लोगों ने उनके साथ जम कर मारपीट की है। यहां बॉंसर मारते हैं।@IskconInc @ISKCONBangalore @ISKCON_Dwarka @IskconPatna pic.twitter.com/q87QiUCdXn

— Anurag pradhan maur (@anuragmaur) October 6, 2024

पूरे मामले को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। रविवार को मंदिर परिसर में ही कैंपस और मुख्य गेट के बाहर पुजारियों में जमकर मारपीट हुई। पूरा परिसर रणक्षेत्र बन गया। खूब लाठी-डंडे चले। बाल पुजारियों तक को निजी सुरक्षा गार्ड बाउंसरों ने बेरहमी से बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा। इस दौरान 12 से ज्यादा पुजारियों को चोट लगी। पुजारियों को मारपीट करता देख दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु भी दहशत में नजर आए।

मामले में भागलपुर इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष रक्षक गिरिधारी दास ने कहा कि उन्होंने पटना इस्कॉन मंदिर में हो रही गड़बड़ी, पैसों के गबन और महिला श्रद्धालुओं से अश्लील हरकत और छेड़खानी, ब्रह्मचारियों के साथ हो रही मारपीट के खिलाफ आवाज उठाई। मामलों की शिकायत इस्कॉन के गवर्निंग बॉडी कमीशन (जीबीसी) कोलकाता से की थी। इसके बाद से यह गुट हमलोगों पर भड़का हुआ था। काफी समय से मंदिर में गलत चीजें हो रही थी। इसी सिलसिले में आज पटना सुलह के लिए बुलाया गया था। सुलह करने गए तो इसी दौरान मारपीट की गई। दौड़ा-दौड़ाकर बाउंसरों के द्वारा पीटा गया।

Patna : A video of ISKCON temple president Kanhaiya Yadav in Patna came out in which he was trying to rape a girl and people caught him. Many people have the video.#Patna
pic.twitter.com/mGmwfHHqgF

— NewsOptics👨‍💻 (@NewsOptics) October 7, 2024

वहीं पटना इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास ने कहा कि मंदिर अथॉरिटी में गिरिधारी दास अपनी भागीदारी चाहते हैं। भागलपुर ट्रांसफर होने के बाद भी यहां रह रहे थे। इसी को लेकर झड़प हुई है।

पटना के प्रेसिडेंट कृष्ण कृपा दास का एक अश्लील वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो एक युवती के साथ नग्न अवस्था में दिख रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते हैं। इस वीडियो को लेकर गिरिधारी दास के पक्ष ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है। गिरिधारी दास का कहना है कि वीडियो मंदिर परिसर का नहीं है। किसी निजी होटल का है।

दो गुटों की एक झड़प में एक दुकान का शीशा भी टूट गया। परिसर कुछ देर तक रण क्षेत्र में तब्दील हो गया था। इसमें दूसरे गुट के गिरधारी दास सहित आधा दर्जन से अधिक पुजारी घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने एक गुट के करीब 12 से अधिक पुजारियों को पकड़कर थाने ले गई। मामले को लेकर कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने पर केस दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इस विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मंदिर परिसर से युवा शिष्यों को पीटते हुए बाहर निकाला जा रहा है। इस घटना ने आस्था को ठेस पहुंचाई है। घटना के बाद से ही इस्कॉन मंदिर में पुलिस तैनात है। सभी को समझाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि मंदिर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं।

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा, ‘ओथरेटिव चैलेंज के कारण मंदिर प्रशासन और युवा शिष्य आपस में भिड़े हैं।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘मंदिर आस्था का प्लेस है यहां इस तरह की घटना काफी निंदनीय है, जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

NEET विवाद: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के भारी विरोध के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा

July 25, 2026

Modi Cabinet Paper Leak Bill: अब पेपर लीक करना पड़ेगा भारी! मोदी कैबिनेट ने दी संशोधन बिल को मंजूरी, 10 साल जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माना

July 24, 2026

बड़ी खबर : रेत तस्करी के विवाद में खौफनाक वारदात… भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को फॉर्च्यूनर कार समेत जिंदा जलाया, मौके पर ही मौत

June 17, 2026

Delhi Fire Breaking: दिल्ली के बहुमंजिला होटल में भीषण आग, 21 की मौत, कई विदेशी पर्यटक भी शामिल

June 3, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत! प्रदेश में लागू हो सकता है Work From Home सिस्टम

May 15, 2026

NEET UG 2026 cancelled : नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

May 12, 2026
Editors Picks

Supreme Court Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का मौका, जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती के रजिस्ट्रेशन इस तारीख से शुरू

October 17, 2026

CG High Court Holidays 2027: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 2027 में कब-कब बंद रहेगा कोर्ट? देखें पूरी सूची

October 17, 2026

Bigg Boss: एकता कपूर का ऑफर ठुकराने के आरोपों पर काजी तौकीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं सिर्फ 20 साल का था’

October 17, 2026

Google Anti-Scam Feature: स्कैमर्स की अब खैर नहीं! फर्जी कॉल्स खुद कट और ब्लॉक करेगा Google का नया फीचर

October 17, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Supreme Court Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का मौका, जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती के रजिस्ट्रेशन इस तारीख से शुरू

October 17, 2026

CG High Court Holidays 2027: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 2027 में कब-कब बंद रहेगा कोर्ट? देखें पूरी सूची

October 17, 2026

Bigg Boss: एकता कपूर का ऑफर ठुकराने के आरोपों पर काजी तौकीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं सिर्फ 20 साल का था’

October 17, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.