- Advertisement -

जलवा बना जंजाल! बला की खूबसूरत PCS अधिकारी ओशिन शर्मा खूबसूरती में आलिया भट्ट को भी देती हैं मात, लेकिन सोशल मीडिया के चक्कर में हो गया कांड, सरकार ने लिया तगड़ा एक्शन

Must read

जलवा बना जंजाल ये शब्द हिमाचल प्रदेशकी सोशल मीडिया  स्टार लेडी अफसर ओशिन शर्मा पर बिलकुल फिट बैठती है। अपनी खूबसूरती को लेकर आलिया भट्ट समेत कई दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देने वाली हुस्न की मलिका सोशल मीडिया स्टार लेडी अफसर ओशिन शर्मा का ट्रांसफर कर दिया गया है। ओशिन संधोल में तहसीलदार के रूप में कार्यरत थीं। सुक्खू सरकार ने ओशिन शर्मा को नई पोस्टिंग नहीं दी है। हाल ही में ओशिन शर्मा को लंबित पड़े कार्यों को लेकर नोटिस जारी किया गया था। इसे ही ट्रांसफर का कारण माना जा रहा है। वहीं सूत्रों का कहना है कि स्थानीय राजनेता और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओशिन शर्मा के सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव रहने से खुश नहीं थे।
image 39 11

ओशिन शर्मा का आखिरी पोस्ट X पर है, जो 13 सितंबर को उन्होंने मंडी के संधोल के लोगों से संबंधित किया था, जहां वो तहसीलदार के रूप में तैनात थीं। इसमें लिखा था, ‘संधोल को अलविदा कहने का समय आ गया है। यहां बनाई गई यादें आजीवन रहती हैं। आपके सम्मान और प्यार के लिए धन्यवाद।

- Advertisement -
image 40 9

बता दें कि हिमाचल की 32 वर्षीय लेडी अफसर ओशिन शर्मा सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। उनके कई प्लेटफॉर्मों पर आठ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसमें X पर 109K, इंस्टाग्राम पर 348K, फेसबुक पर 296K और ओशिन शर्मा पब्लिक ग्रुप में 128K फॉलोअर्स हैं।

image 41 10

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लेडी अफसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था क्योंकि वह अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रही थीं। उनका दावा है कि उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटीज ने सार्वजनिक काम में बाधा डाली, जिससे देरी हुई। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हाल ही में एक निरीक्षण के दौरान महिला अधिकारी को सौंपे गए कई प्रशासनिक कार्य अधूरे थे।

image 42 11

ओशिन ने अपने कामों से बटोरी थीं सुर्खियां 

बता दें कि ओशिन शर्मा को हिमाचल की मेहनती महिला अधिकारियों में से एक माना जाता है। कांगड़ा और मंडी जिलों में अपनी पिछली पोस्टिंग के दौरान उन्होंने सामाजिक कल्याण, पर्यावरण, पंचायती योजना, NGO और पंचायत से संबंधिक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर तारीफें बटोरी थीं। वह शुरुआत में तहसीलदार संधोल में काम करते समय लोकप्रिय हुई थीं।

image 43 10

कौन हैं ओशिन शर्मा 

ओशिन शर्मा का परिवार मूल रूप से तो चंबा जिले के भरमौर की रहने वाली हैं। हालांकि इनके पिता धर्मशाला में शिफ्ट हो गए थे। 25 अप्रैल 2021 में ओशिन की शादी धर्मशाला से तत्कालीन बीजेपी विधायक विशाल नेहरियां से हुई थी, जोकि ओशिन का क्लासमेट था। लेकिन दो महीने बाद ही उन्होंने विशाल पर मारपीट और टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर 11 मिनट का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने पति पर परिवार वालों के सामने तीन बार थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। हालांकि, अब दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए हैं।

image 44 9

ओशिन शर्मा के साथ तीन अन्य अधिकारियों का ट्रांसफर 

दिलचस्प बात यह है कि न केवल ओशिन शर्मा का पिछले गुरुवार को तबादला कर दिया गया, बल्कि तीन अन्य HAS अधिकारियों जिनमें आश्रय शर्मा, शिखा और मोहित रतन को भी अभी तक तैनाती की जगह नहीं दी गई है। उन्हें कार्मिक विभाग, शिमला में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। जबकि इन तीन अधिकारियों के तबादलों पर किसी का ध्यान नहीं गया।

 

More articles

Latest article