Jewelers Murder Chhattisgarh: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में हुए बहुचर्चित ज्वेलरी व्यापारी हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बिलासपुर रेंज के आईजी (IG) राम गोपाल गर्ग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों का सुराग देने वालों को 30,000 का इनाम देने का ऐलान किया है। पुलिस महानिरीक्षक (IG) के अनुसार, जो भी व्यक्ति इन आरोपियों के बारे में सटीक जानकारी, फोटो या कोई वीडियो उपलब्ध कराएगा, उसे 30,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
सावधान! PM Awas 2.0 के नाम पर साइबर ठगी, एक क्लिक में खाली हुआ बैंक अकाउंट
इसके साथ ही सूचना देने वाले नागरिक की पहचान को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। पेण्ड्रा पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं, हालांकि आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
CG Awakash News: इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश; शराब दुकानें भी रहेंगी बंद
बता दें कि पेण्ड्रा के रहने वाले 50 वर्षीय ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी कोटमी गांव के साप्ताहिक बाजार में सोने-चांदी के जेवरातों की दुकान लगाते थे। 26 मई को जब वे बाजार में अपनी दुकान पर थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बदमाश व्यापारी प्रदीप सोनी के पास रखे सोने-चांदी के कीमती जेवर लूटकर मौके से फरार हो गए। इस जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की मौत हो गई थी। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से ही पूरे क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता में भारी आक्रोश है।




