24.1 C
Raipur
Monday, October 13, 2025

पेट्रोल-डीजल बेचेंगे झारखंड की जेलों में बंद कैदी, बंदियों को मिलेगा रोजगार; सरकार की भी होगी कमाई

Must read

झारखंड की जेलों में अब कैदी पेट्रोल-डीजल बेचेंगे। आंध्र प्रदेश की तर्ज पर झारखंड सरकार ने यह फैसला लिया है। इससे कैदियों को रोजगार मिलेगा और सरकार को भी राजस्व प्राप्त होगा। पहले चरण में छह जेलों में पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। इस प्रस्ताव पर चार साल से मंथन चल रहा था। इस संबंध में पहले भारत पेट्रोलियम ने सर्वे किया था अब इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन सर्वे करा रहा है।

  1. आंध्र प्रदेश की तर्ज पर झारखंड के कैदी भी बेचेंगे डीजल-पेट्रोल, जेल परिसर के पास खुलेंगे पेट्रोल पंप
  2. पिछले चार साल से चल रही है तैयारी, पहले भारत पेट्रोलियम अब इंडियन आयल कर रहा है सर्वे
  3. वैसी जेलें जो मुख्य सड़क के समीप हैं, वहां के परिसर में पेट्रोल पंप खोलने का तैयार हुआ था प्रस्ताव

 आंध्र प्रदेश की तर्ज पर झारखंड के कैदी भी अब डीजल-पेट्रोल बेचेंगे। यहां भी मुख्य सड़क के समीप की जेल परिसर के पास पेट्रोल पंप खोलने पर विचार चल रहा है।

राज्य में पिछले चार साल से इस प्रस्ताव पर मंथन चल रहा है। पहले भारत पेट्रोलियम ने सर्वे किया था, अब इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से सर्वे चल रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article