Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रायपुर आएंगे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, 9 अक्टूबर को RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

September 19, 2026

Chhattisgarh News: स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल

September 19, 2026

FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा! अब बैंक बदलने पर नहीं लेना होगा नया FASTag, OneTag से होगा काम

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, September 19
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » JOB
JOB

Post Graduate Jobs: पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए खादी और ग्रामोद्योग में नौकरी का मौका, कई पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 202
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Post Graduate Jobs: पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए नौकरी का अच्छा अवसर सामने आया है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने युवा पेशेवर, कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट के कुल 50 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर अकाउंट्स, एडमिनिस्ट्रेशन, खादी, लीगल, मार्केटिंग, साइंस एंड टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक KVIC के भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CG Crime News: 5 लाख की सुपारी देकर ससुर की हत्या, दामाद समेत झारखंड के 2 आरोपी गिरफ्तार

50 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 50 पद भरे जाएंगे। इनमें 20 यंग प्रोफेशनल, 15 कंसल्टेंट और 15 सीनियर कंसल्टेंट के पद शामिल हैं।

यंग प्रोफेशनल के 20 पदों का विभागवार विवरण:

  • अकाउंट्स और ऑडिट – 5 पद
  • HR और एडमिनिस्ट्रेशन – 4 पद
  • खादी – 3 पद
  • लीगल – 3 पद
  • मार्केटिंग – 1 पद
  • डिजाइन और ड्राफ्टिंग – 1 पद
  • साइंस एंड टेक्नोलॉजी – 1 पद
  • पब्लिसिटी – 2 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग निर्धारित की गई हैं। कई पदों के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री मांगी गई है।

अकाउंट्स और ऑडिट: CA, ICWAI, MBA Finance, M.Com., M.Sc. Accounting/Finance या संबंधित योग्यता के साथ अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आर्किटेक्चर, स्ट्रक्चर और डिजाइन: सिविल इंजीनियरिंग, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग या आर्किटेक्चर में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री जरूरी है।

प्रोक्योरमेंट: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री के साथ सरकारी खरीद, टेंडर, GFR, GeM और CVC गाइडलाइंस की जानकारी अपेक्षित है।

खादी-क्वालिटी, डिजाइन और टेक्नोलॉजी: टेक्सटाइल या इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ डिजाइन, क्वालिटी कंट्रोल या लीन मैन्युफैक्चरिंग का अनुभव होना चाहिए।

खादी-फाइनेंस और संस्थागत सेवाएं: CA, MBA Finance, M.Com. या M.Sc. Accounting/Finance जैसी योग्यता जरूरी है। टेक्सटाइल सेक्टर का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

खादी रॉ मटेरियल: टेक्सटाइल इंडस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन या समकक्ष योग्यता के साथ स्पिनिंग मिल्स में काम का अनुभव अपेक्षित है।

लीगल: लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और संबंधित कार्य का अनुभव जरूरी है।

मार्केटिंग: मार्केटिंग, डिजिटल मार्केटिंग या ब्रांड मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ रिटेल, FMCG या टेक्सटाइल सेक्टर का अनुभव होना चाहिए।

स्फूर्ति: कंप्यूटर साइंस, IT या ECE में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ MIS, सॉफ्टवेयर, डैशबोर्ड, PFMS या फाइनेंशियल एप्लिकेशन से जुड़ा अनुभव जरूरी है।

साइंस एंड टेक्नोलॉजी: पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री, विशेष रूप से मैकेनिकल, केमिस्ट्री या टेक्सटाइल क्षेत्र में योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। R&D अनुभव और रिसर्च पब्लिकेशन को प्राथमिकता दी जाएगी।

एडमिनिस्ट्रेशन: पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री के साथ जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, इस्टैब्लिशमेंट मैटर्स और सर्विस रूल्स का अनुभव होना चाहिए। सरकारी या PSU में कार्य अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

KVIC भर्ती में पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग है। यंग प्रोफेशनल पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 27 वर्ष से कम होनी चाहिए।

कंसल्टेंट पद के लिए न्यूनतम आयु 40 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, सीनियर कंसल्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 39 वर्ष से कम होनी चाहिए। कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

यंग प्रोफेशनल पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,000 से 30,000 रुपये का पारिश्रमिक दिया जाएगा। इसके अलावा 2,500 से 3,000 रुपये ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी मिलेगा।

कंसल्टेंट पद का पारिश्रमिक KVIC के निर्धारित नियमों के अनुसार तय किया जाएगा। वहीं, सीनियर कंसल्टेंट को 30,000 से 40,000 रुपये मासिक पारिश्रमिक के साथ 2,500 से 3,000 रुपये ट्रांसपोर्ट अलाउंस दिया जाएगा।

एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी नियुक्ति

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में एक वर्ष के अनुबंध पर की जाएगी। उम्मीदवार के प्रदर्शन और संगठन की आवश्यकता के आधार पर अनुबंध को अधिकतम दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। प्रत्येक विस्तार के लिए नया एग्रीमेंट करना होगा।

उम्मीदवारों में होनी चाहिए ये स्किल्स

उम्मीदवारों को MS Word, MS Excel और MS PowerPoint का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा कम्युनिकेशन और राइटिंग स्किल्स, एनालिटिकल क्षमता, रिपोर्ट और प्रेजेंटेशन तैयार करने की योग्यता भी जरूरी है।

उम्मीदवार में अकेले और टीम के साथ काम करने की क्षमता के साथ-साथ गोपनीय और संवेदनशील मामलों को संभालने की क्षमता भी होनी चाहिए।

CG Crime News: 5 लाख की सुपारी देकर ससुर की हत्या, दामाद समेत झारखंड के 2 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में होगी पोस्टिंग

KVIC भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग KVIC के केंद्रीय कार्यालय, मुंबई में की जाएगी। यंग प्रोफेशनल्स को संगठन की आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग डायरेक्टोरेट में नियुक्त किया जाएगा।

कार्यालय का पता:
खादी और ग्रामोद्योग आयोग, केंद्रीय कार्यालय, ग्रामोदय, 3 इरला रोड, विले पार्ले पश्चिम, मुंबई-400056।

आवेदन की आखिरी तारीख

योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की योग्यता, आयु सीमा, अनुभव और अन्य शर्तों की आधिकारिक अधिसूचना में जांच कर लेना चाहिए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

रायपुर आएंगे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, 9 अक्टूबर को RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

September 19, 2026

Chhattisgarh News: स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल

September 19, 2026

FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा! अब बैंक बदलने पर नहीं लेना होगा नया FASTag, OneTag से होगा काम

September 19, 2026

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

September 19, 2026

Oscar 2027 में भारत की ओर से जाएगी ‘गोंधल’, सिर्फ 84 लाख कमाने वाली मराठी फिल्म की कहानी है बेहद खास

September 19, 2026

Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत में बड़ा बदलाव! अब इलाज से पहले मरीजों को मिलेगी रेट लिस्ट की जानकारी, डॉक्टर की गैरमौजूदगी में भर्ती नहीं 

September 19, 2026
Editors Picks

रायपुर आएंगे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, 9 अक्टूबर को RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

September 19, 2026

Chhattisgarh News: स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल

September 19, 2026

FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा! अब बैंक बदलने पर नहीं लेना होगा नया FASTag, OneTag से होगा काम

September 19, 2026

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

September 19, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

रायपुर आएंगे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, 9 अक्टूबर को RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

September 19, 2026

Chhattisgarh News: स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल

September 19, 2026

FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा! अब बैंक बदलने पर नहीं लेना होगा नया FASTag, OneTag से होगा काम

September 19, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.