27.1 C
Raipur
Thursday, January 22, 2026

सर्दियों में Joint Pain ने कर दिया है हाल-बेहाल, तो किचन की इन 5 चीजों से बनाएं आयुर्वेदिक तेल

Must read

ठंड के मौसम में कई लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवाओं पर निर्भर रहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। जी हां, आप घर पर ही एक औषधीय तेल तैयार कर सकते हैं जो आपके किचन की ही कुछ चीजों से बना होता है।

- Advertisement -

यह तेल न सिर्फ दर्द में राहत देता है बल्कि आपके जोड़ों को हेल्दी भी रखता है। खास बात है कि यह एक सुरक्षित और असरदार तरीका है जिससे आप बिना किसी साइड इफेक्ट के ज्वाइंट पेन से छुटकारा पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका। सर्दियों में तापमान कम होने के कारण हमारे शरीर की नसें सिकुड़ जाती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है और जोड़ों तक पर्याप्त पोषण नहीं पहुंच पाता। इससे जोड़ों में सूजन और दर्द होने लगता है।

इसके अलावा, वात दोष का बढ़ना भी सर्दियों में जोड़ों के दर्द का एक कारण हो सकता है। आयुर्वेदिक तेल में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जैसे कि एंटी-इंफ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक और एंटीऑक्सीडेंट। ये गुण जोड़ों में सूजन को कम करने, दर्द को दूर करने और डैमेज सेल्स की मरम्मत करने में मदद करते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -

Latest article