14.1 C
Raipur
Wednesday, January 15, 2025

रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदने से Weight Loss में मिलेगी मदद, कमजोर मांसपेशियों में भी भर जाएगी नई जान

Must read

रस्सी कूदना एक बेहद असरदार और मजेदार एक्सरसाइज है, जो कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे आप कहीं भी, कभी भी कर सकते हैं और यह आपके पूरे स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए रोज सिर्फ 15 मिनट स्किपिंग करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि रोजाना 15 मिनट स्किपिंग करने से आपको क्या-क्या फायदे  मिल सकते हैं।

रस्सी कूदना एक हाई इंटेंसिटी वाली कार्डियो एक्सरसाइज है, जो बहुत कम समय में ही आपको पसीना बहाने पर मजबूर कर देता है। 15 मिनट की स्किपिंग में आप 200-250 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। नियमित रूप से स्किपिंग करने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है।

स्किपिंग दिल की धड़कन को बढ़ाकर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। यह दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। नियमित रूप से स्किपिंग करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।
स्किपिंग करने से आपके शरीर की कई मांसपेशियां जैसे कि पैरों, जांघों और कंधों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह शरीर की पूरी ताकत को बढ़ाता है और आपको ज्यादा एक्टिव बनाता है। स्किपिंग एक असरदार तरीका है, जिससे आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के खतरे को कम करता है।

स्किपिंग एक शानदार तरीका है, जिससे आप तनाव को कम कर सकते हैं। यह एंडोर्फिन हार्मोन को रिलीज करता है, जो आपको खुश और तनावमुक्त महसूस कराता है। स्किपिंग आपके शरीर को ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाता है और आपके मूवमेंट को बेहतर बनाता है। रोजाना स्किपिंग करने से आपका मूड बेहतर होता है और आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं। ऐसा एंडोर्फिन्स रिलीज होने के कारण होता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article