21.8 C
Raipur
Thursday, February 26, 2026
- Advertisement -

कर्रेगुट्टा मुठभेड़: महिला नक्सली ढेर, पुलिस का दावा – कई बड़े माओवादी नेता मारे गए

Must read

बीजापुर. कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर चल रहे एंटी नक्शल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को एक और सफलता मिली है. मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर हुआ है. बता दें कि इस ऑपरेशन के 15 दिनों में जवानाें ने 4 महिला नक्सलियों को ढेर किया है. पुलिस का दावा है कि इस ऑपरेशन में कई बड़े नक्सली भी मारे गए हैं.

- Advertisement -

NEET UG 2025: कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा, छात्रों से ताबीज-धागे तक उतरवाए गए

महिला नक्सली के पास से 303 राइफल भी बरामद किया गया है. पुलिस ने दावा किया है कि इस अभियान के दौरान कई बड़े माओवादी लीडर मारे गए हैं या तो गंभीर रूप से घायल हुए हैं. ऑपरेशन के दौरान अब तक सैकड़ों नक्सली ठिकानों और बंकर को नष्ट किया किया गया है. इस ऑपरेशन में DRG, STF, COBRA, CRPF की संयुक्त टीम शामिल हैं.

More articles

Latest article