- Advertisement -

केजरीवाल बोले- किरायेदारों को फ्री बिजली-पानी देंगे; पुलिस ने AAP नेताओं के जेल जाने की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकी

Must read

नई दिल्ली.दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार सुबह ऐलान करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद हम किरायेदारों को भी फ्री बिजली और पानी देंगे। दिल्ली में दिल्लीवासियों को फ्री-बिजली पानी की योजनाएं पहले से लागू हैं। अब AAP किरायेदारों को भी इस स्कीम में जोड़ेगी।

- Advertisement -

उधर, AAP शनिवार सुबह 11:30 बजे AAP नेताओं की एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने वाली थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम अनब्रेकेबल रखा गया है। इसमें AAP नेताओं के जेल जाने की कहानी बताई गई है।

स्क्रीनिंग रोकने को लेकर केजरीवाल ने X पर कहा- भाजपा इस फिल्म से बुरी तरह से डरी हुई है। आखिर क्यों? भाजपा इसे क्यो रोकना चाहती है? यह फिल्म पर्दे के पीछे के उन रहस्यों को उजागर करती है, जिनमें गलत तरीके से AAP नेताओं को गिरफ्तार करने की साजिश रची गई। ये भाजपा सरकार के गैर कानूनी और गैर संवैधानिक कामों को उजागर करती है।

More articles

Latest article