Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG News: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस ने किया मॉकड्रिल

September 1, 2026

Nepal Flood Updates: दिल दहला देने वाली घटना! एक कमरे से मिलीं 21 लाशें, मां की गोद में चिपकी मिली मासूम बच्ची

September 1, 2026

Lionel Messi Retirement: मेसी ने अर्जेंटीना टीम से लिया संन्यास, 21 साल के शानदार इंटरनेशनल करियर का हुआ अंत

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, September 1
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

पाकिस्तान में आतंकियों का खूनी खेल! 2 बड़े हमलों से दहला खैबर पख्तूनख्वा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

The Janta NewsBy The Janta NewsJuly 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 205
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को हुए 2 अलग-अलग आतंकी हमलों में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, एक हमला लोअर दीर जिले में पुलिस काफिले पर किया गया, जबकि दूसरा हमला बन्नू जिले के मिरयान पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर किया गया। दोनों घटनाओं के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पहली घटना लोअर दीर जिले में हुई, जहां आतंकियों ने पुलिस के एक काफिले पर हैंड ग्रेनेड और ऑटोमैटिक हथियारों से हमला कर दिया।

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्त कानून लागू, बल-लालच या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराने पर होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस के काफिले पर आतंकियों ने फेंके हैंड ग्रेनेड

पुलिस के मुताबिक, हमला हैदर क्षेत्र के लादम टॉप के पास उस समय हुआ, जब पुलिस का काफिला वहां से गुजर रहा था। आतंकियों ने पहले पुलिस के काफिले पर हैंड ग्रेनेड फेंके और इसके बाद भारी गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में 3 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने हमले के दौरान पुलिस के 2 वाहनों में आग भी लगा दी। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हालात पूरी तरह साफ होने के बाद घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां साझा की जाएंगी। फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जवाबी कार्रवाई में विस्फोटकों से भरी गाड़ी नष्ट

दूसरी घटना बन्नू जिले के मिरयान पुलिस स्टेशन में हुई, जहां सुरक्षा बलों ने एक बड़े आत्मघाती हमले को समय रहते नाकाम कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी को पुलिस स्टेशन से टकराने की कोशिश कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों ने समय रहते जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की, जिससे विस्फोटकों से भरी गाड़ी पुलिस स्टेशन तक पहुंचने से पहले ही नष्ट हो गई। इसके बाद आतंकियों ने पुलिस स्टेशन में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उनका हमला विफल कर दिया। मुठभेड़ के दौरान 4 आतंकवादी मारे गए।

पूरे इलाके में चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए पेशावर भेजा गया है। बन्नू के जिला पुलिस अधिकारी कैप्टन मोहम्मद फुरकान बिलाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थिति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। घटना के बाद पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भारी संख्या मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को घेरकर तलाशी और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Priyanka Chopra And Nick Jonas: प्रियंका से भी आगे निक जोनास! बॉलीवुड के हर गॉसिप पर रखते हैं नजर, बताई बी-टाउन सेलेब्स में दिलचस्पी की वजह

अप्रैल में भी बन्नू में हुआ था आत्मघाती हमला

अधिकारियों ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच जारी है। मृतकों, घायलों, नुकसान और अन्य पहलुओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी सत्यापन के बाद जारी की जाएगी। बता दें कि इसी साल अप्रैल में भी बन्नू के डोमेल पुलिस स्टेशन पर एक आत्मघाती कार बम हमला हुआ था। उस हमले में कम से कम 5 नागरिकों की मौत हुई थी, जबकि 13 लोग घायल हुए थे। इस हमले में घायल हुए लोगों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG News: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस ने किया मॉकड्रिल

September 1, 2026

Lionel Messi Retirement: मेसी ने अर्जेंटीना टीम से लिया संन्यास, 21 साल के शानदार इंटरनेशनल करियर का हुआ अंत

September 1, 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र के नाम की सिफारिश

September 1, 2026

CG Crime: 2.23 करोड़ का गांजा जब्त, ट्रक के गुप्त चेंबर में छिपाकर हो रही थी तस्करी, तस्कर गिरफ्तार

September 1, 2026

ED Raid in CG: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर ED का छापा, सुबह 6 बजे पहुंची टीम

September 1, 2026

CGPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रिजल्ट घोषित, 608 उम्मीदवारों को इंटरव्यू कॉल; 21 सितंबर से होगा साक्षात्कार

September 1, 2026
Editors Picks

CG News: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस ने किया मॉकड्रिल

September 1, 2026

Nepal Flood Updates: दिल दहला देने वाली घटना! एक कमरे से मिलीं 21 लाशें, मां की गोद में चिपकी मिली मासूम बच्ची

September 1, 2026

Lionel Messi Retirement: मेसी ने अर्जेंटीना टीम से लिया संन्यास, 21 साल के शानदार इंटरनेशनल करियर का हुआ अंत

September 1, 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र के नाम की सिफारिश

September 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG News: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस ने किया मॉकड्रिल

September 1, 2026

Nepal Flood Updates: दिल दहला देने वाली घटना! एक कमरे से मिलीं 21 लाशें, मां की गोद में चिपकी मिली मासूम बच्ची

September 1, 2026

Lionel Messi Retirement: मेसी ने अर्जेंटीना टीम से लिया संन्यास, 21 साल के शानदार इंटरनेशनल करियर का हुआ अंत

September 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.