16.9 C
Raipur
Thursday, February 5, 2026
- Advertisement -

केएल राहुल तोड़ेंगे विराट कोहली का रिकॉर्ड! बनेंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

Must read

केएल राहुल इस समय शानदार फार्म में हैं और लगातार नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आईपीएल में अपने पांच हजार रन पूरे किए और इस मामले में सबसे तेज बल्लेबाज बने। अब वे एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड के करीब हैं, जो उन्हें विराट कोहली से आगे ले जा सकता है। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 8,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए उन्हें बस कुछ ही रन चाहिए, और वे इसे जल्द ही हासिल कर सकते हैं।

- Advertisement -

टी20 क्रिकेट में अपने आठ हजार रन पूरे करने के करीब
केएल राहुल ने अब तक 132 आईपीएल पारियां खेलकर 5054 रन बनाए हैं। हालांकि, इस समय वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन अब तक वे आईपीएल की पांच टीमों का हिस्सा रह चुके हैं, जिनमें एलएसजी, पंजाब किंग्स, आरसीबी, और हैदराबाद भी शामिल हैं। राहुल अब तक टी20 क्रिकेट में 222 पारियां खेल चुके हैं और 7957 रन बना चुके हैं। यानी उन्हें आठ हजार रन पूरे करने के लिए केवल 43 रन की और जरूरत है, और यह रिकॉर्ड वे आज ही बना सकते हैं।

विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज आठ हजार रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 213 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। इसके बाद बाबर आजम का नंबर आता है, जिन्होंने 218 पारियों में आठ हजार रन पूरे किए। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 243 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचने का काम किया। केएल राहुल अब 222 पारियों में ही आठ हजार रन पूरे करने के करीब हैं, और इस तरह वे विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं।

शानदार फार्म में केएल राहुल
केएल राहुल पिछले साल तक एलएसजी के लिए आईपीएल खेल रहे थे, लेकिन वहां उनकी धीमी बल्लेबाजी पर सवाल उठे थे। इसके बाद वे दिल्ली कैपिटल्स में आ गए और यहां उन्होंने कप्तानी का प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिससे वे केवल बल्लेबाज के तौर पर खेल सकते थे। इस फैसले का उन्हें पूरा फायदा हुआ और अब वे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बना रहे हैं।

More articles

Latest article