Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

समुद्र में पलटी 133 यात्रियों से भरी नाव, 67 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, राहत-बचाव अभियान जारी

July 20, 2026

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई ASP और DSP के तबादले, जारी हुई जंबो लिस्ट

July 20, 2026

CG Ration Card Update: अब राशन कार्ड बनवाने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे करें आवेदन

July 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, July 21
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

कोलकाता कांड: हड़ताल खत्म, 41 दिन बाद काम पर लौटेंगे डॉक्टर, प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच बनी बात

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज  में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के विरोध में 9 अगस्त से धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल  खत्म कर दिया है। जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि शनिवार (21 सितंबर) से काम पर लौटेंगे। न्याय को लेकर चल रही मांग पर जूनियर डॉक्टरों और ममता सरकार के बीच चल रही बातचीत सफल रही है। पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स मोर्चा ने कल अपनी हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर 41 दिन बाद शनिवार (21 सितंबर) से काम पर पर वापस लौटेंगे।

बता दें कि महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में 9 अगस्त 2024 के बाद से जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। पश्चिम बंदाल की ममता सरकार लगातार इनसे काम पर वापस लौटने की मांग कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी डॉक्टरों को वापस काम पर लौटने को कहा था।

#WATCH | Kolkata, West Bengal | Dr Aqeeb says, "On the 41st day of the protest, West Bengal Junior Doctors Front wants to say that we achieved a lot during our agitation, but many things remain unachieved... We made the Kolkata Commissioner of Police resign and the DME, DHS… https://t.co/ESVrACsWF1 pic.twitter.com/doJGiK1Qq3

— ANI (@ANI) September 19, 2024

जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार 20 सितंबर से स्वास्थ्य भवन और कोलकाता में चल रहे धरना प्रदर्शन को खत्म करने का ऐलान किया है। शनिवार से सभी डॉक्टर काम पर वापस लौटेंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की मदद करेंगे। पूरे 41 दिनों के बाद डॉक्टर आवश्यक सेवाओं में वापस लौटेंगे। यह घोषणा पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा उनकी अधिकांश मांगों को स्वीकार करने और साउथ बंगाल में भारी बाढ़ के बीच की गई है।

प्रदर्शनकारी जूनियर डॉ. अकीब ने कहा कि विरोध के 41वें दिन, पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट यह कहना चाहता है कि हमने अपने आंदोलन के दौरान बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन कई चीजें अभी भी नहीं मिली हैं। हमने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर और डीएमई, डीएचएस को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आंदोलन खत्म हो गया है। हम इसे नए तरीके से आगे बढ़ाएंगे। कल मुख्य सचिव के साथ हमारी बैठक के बाद हमें नबान्ना से एक निर्देश मिला है।

बंगाल सरकार से मिले निर्देश में हमें आश्वासन दिया गया है कि बचाव और सुरक्षा से जुड़े उपाय किए जाएंगे, लेकिन यह नहीं किया गया है। हम अभी भी मांग करते हैं कि प्रमुख सचिव को हटाया जाए और धमकी संस्कृति पर कार्रवाई की जाए। कल हम स्वास्थ्य भवन से सीजीओ कॉम्प्लेक्स तक एक रैली आयोजित कर रहे हैं और अपना विरोध खत्म कर रहे हैं। हम अपने काम पर फिर से शुरू करने के बाद प्रशासन पर कड़ी नज़र रखेंगे। अगर हमें कुछ भी जगह से बाहर लगता है तो हम और मजबूत होकर वापस आएंगे।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा कि वे ओपीडी में काम नहीं करेंगे, लेकिन आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं में आंशिक रूप से काम करेंगे। डॉक्टरों ने कहा, “हम शुक्रवार को सीबीआई कार्यालय तक मार्च के बाद स्वास्थ्य भवन के बाहर अपना धरना वापस ले लेंगे। हम पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा किए गए सभी वादों के क्रियान्वयन के लिए एक सप्ताह तक इंतजार करेंगे और अगर वे पूरे नहीं हुए तो हम काम बंद कर देंगे। न्याय के लिए हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

  • ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के बाद साक्ष्यों को “नष्ट” करने के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो और उन्हें सजा दी जाए.
  • मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
  • कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल और स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम के इस्तीफे की मांग की.
  • स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की जाए.
  • सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में “धमकी की संस्कृति” को खत्म किया जाए.

बता दें कि 18 सितंबर को दूसरे दौर की बातचीत के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने से इंकार कर दिया था। डॉक्टर हेल्थ सेक्रेटरी एनएस निगम को हटाने की मांग पर अड़े थे। वहीं  16 सितंबर को जूनियर डॉक्टर और ममता के बीच मीटिंग हुई थी। इसमें ममता ने डॉक्टरों की 5 में से 3 मांगें मान ली थीं। इसमें पुलिस कमिश्नर समेत 4 अधिकारी हटाने की मांग मान ली थी।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

बड़ी खबर : रेत तस्करी के विवाद में खौफनाक वारदात… भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को फॉर्च्यूनर कार समेत जिंदा जलाया, मौके पर ही मौत

June 17, 2026

Delhi Fire Breaking: दिल्ली के बहुमंजिला होटल में भीषण आग, 21 की मौत, कई विदेशी पर्यटक भी शामिल

June 3, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत! प्रदेश में लागू हो सकता है Work From Home सिस्टम

May 15, 2026

NEET UG 2026 cancelled : नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

May 12, 2026

Suvendu Adhikari Oath Ceremony : शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, मंत्रिमंडल में 5 बड़े चेहरों को मिली जगह

May 9, 2026

Suvendu Adhikari Bengal New CM : अमित शाह की मौजूदगी में BJP विधायक दल की बैठक, शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM

May 8, 2026
Editors Picks

समुद्र में पलटी 133 यात्रियों से भरी नाव, 67 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, राहत-बचाव अभियान जारी

July 20, 2026

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई ASP और DSP के तबादले, जारी हुई जंबो लिस्ट

July 20, 2026

CG Ration Card Update: अब राशन कार्ड बनवाने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे करें आवेदन

July 20, 2026

CG Guest Lecturer Policy 2026: छत्तीसगढ़ में अतिथि व्याख्याताओं के लिए बड़ा बदलाव! एक आवेदन से कई पदों पर भर्ती, जानिए नई नीति के नियम

July 20, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

समुद्र में पलटी 133 यात्रियों से भरी नाव, 67 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, राहत-बचाव अभियान जारी

July 20, 2026

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई ASP और DSP के तबादले, जारी हुई जंबो लिस्ट

July 20, 2026

CG Ration Card Update: अब राशन कार्ड बनवाने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे करें आवेदन

July 20, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.