29.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

Shivangi Joshi को डेट कर रहे हैं Kushal Tandon, एक्टर ने कर दिया खुलासा …

Must read

एक्टर कुशाल टंडन  और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी  के अफेयर को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही थी. लेकिन अब जाकर कुशाल टंडन ने इस रिश्ते पर मुहर लगा दिया है. साथ ही शादी से लेकर पर्सनल चीजों पर खुलकर बातचीत किया है.

- Advertisement -

मीडियो से बातचीत में, बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट कुशाल टंडन  ने शिवांगी जोशी  के साथ रिश्ते की बात को कुबूल किया है. उन्होंने ये मान लिया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. उन्हें उनके लाईफ की लेडी लव मिल चुकी हैं.

बता दें कि कुशाल टंडन  और शिवांगी जोशी  के बीच में 13 साल का अंतर है. एक्टर ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी मम्मी शादी के पीछे पड़ी हैं. मगर वह अभी शादी नहीं करना चाहते हैं. वह प्यार में जरूर हैं, लेकिन वह धीरे-धीरे रिश्ते में आगे बढ़ना चाहते हैं. कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं. उनकी मां का बस चले तो वह बेटे की शादी आज ही करवा दें. कुशाल ने ये भी माना कि कभी भी कुछ भी हो सकता है. लेकिन ये कंफर्म है कि लड़की खोजने का काम घरवालों का पूरा हो चुका है. क्योंकि उन्हें उनकी लेडी लव मिल चुकी है

बता दें कि कुशाल टंडन  और शिवांगी जोशी  ने साथ में ‘बरसातें मौसम प्यार का’ सीरियल में साथ में काम किया था. सेट पर ही उनकी दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई. कुछ महीने से दोनों की कई तस्वीरें वेकेशन से भी सामने आई थीं जिसके बाद अफेयर की चर्चा शुरू हो गई थी.

More articles

Latest article