31.1 C
Raipur
Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ सरकार ने साहित्य उत्सव 2026 के लिए सलाहकार समिति का किया गठन, प्रमुख सदस्य नियुक्त

Must read

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने साहित्य उत्सव 2026 के आयोजन के लिए सलाहकार समिति का गठन किया है। इस समिति में अनंत विजय, डॉ. सुशील त्रिवेदी, सतीश कुमार पण्डा, जयमती कश्यप, संजीव कुमार सिन्हा, शशांक शर्मा, पंकज कुमार झा, विवेक आचार्य और डॉ. रवि मित्तल सदस्य सचिव शामिल हैं। इसका आदेश जनसंपर्क संचालनालय ने जारी किया है। उल्लेखनीय है कि नए वर्ष की शुरुआत के साथ आगामी महीने रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा, जिसमें देशभर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होंगे। राज्य स्थापना के रजत वर्ष पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा इस आयोजन की परिकल्पना की गई थी।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संकल्पना पर आधारित इस आयोजन की व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। यह तीन दिवसीय महोत्सव 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को जनजातीय संग्रहालय के समीप आयोजित होगा। इस उत्सव में कुल 11 सत्र शामिल होंगे। इनमें 5 समानांतर सत्र, 4 सामूहिक सत्र, और 3 संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें साहित्यकारों एवं प्रतिभागियों के बीच सीधा संवाद और विचार-विमर्श होगा।

More articles

Latest article