रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था की बदहाली का जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब पुलिस के बजाय लोगों ने स्कोर्पियो कार से 5 क्विंटल गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत लाखों में बताई जा रही है।
जिंदा हैं मुज्तबा खामेनेई! ईरान ने पहली बार सुनाई सुप्रीम लीडर की आवाज, सामने आया वीडियो
यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, आज सुबह महासमुंद पासिंग व्हाइट स्कॉर्पियो (CG 06 HE 9900) मोहल्ले के नाली में फंस गया, जिसके बाद ड्राइवर घबरा गया और फिर लोगों ने जब शक के आधार पर स्कॉर्पियो की तलाशी ली, तो 5 क्विंटल गांजा मिला।
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर तय! टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार के साथ ही गांजा को भी जब्त कर लिया। वहीं ड्राइवर फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये गांजा राजधानी कैसे पहुंचा ? क्या इसे चेकिंग प्वाइंट पर नहीं रोका गया ? ऐसे में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।




