27.9 C
Raipur
Saturday, June 28, 2025

अगले हफ्ते लॉन्च होंगे M4 MacBook Pro और New iMac, Apple

Must read

Apple ने अगले हफ्ते कुछ बड़ा होने का संकेत दिया है। 28 अक्टूबर को कंपनी M4 चिप के साथ नए मैकबुक प्रो मॉडल और नए iMac से पर्दा हटा सकती है। एपल के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट Greg Joswiak ने कहा कि 28 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस होगा। एपल कई और नए डिवाइस भी इस दौरान लॉन्च कर सकता है।

Apple अगले हफ्ते कई बड़े अनाउंसमेंट करने वाला है। कंपनी ने संकेत दिया है कि 28 अक्टूबर को कुछ बड़ा होगा। कंपनी M4 पावर्ड मैकबुक प्रो और iMac को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। M4 चिप इस साल की शुरुआत में iPad Pro में दी गई थी और अब उम्मीद है कि नए मैकबुक मॉडल में ये चिप दी जाएगी। एपल नए Mac मिनी और एक्सेसरीज भी पेश कर सकता है। साथ ही नए MacBook Air के भी लॉन्च किए जाने की अटकलें हैं।

एपल के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट Greg Joswiak ने कहा है कि 28 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस होगा। इन्होंने फिलहाल ये तो कन्फर्म नहीं किया है कि इस हफ्ते क्या होने वाला है। लेकिन संकेत मिल गया है कि कंपनी ने अपने कई डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में कहा गया कि नए मैकबुक जल्द लॉन्च होंगे। ऐसे में अब एपल ने अगले सप्ताह को लेकर कुछ बड़ा होने की ओर इशारा भी किया है। साथ ही यह भी पता चला है कि इवेंट एक से ज्यादा दिन चल सकता है।

एपल के जिस डिवाइस का यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वह M4 चिप के साथ आने वाला नया MacBook Pro मॉडल है। इसमें 14 इंच की स्क्रीन बेस मॉडल में मिल सकती है। अपकमिंग मैकबुक 16GB शुरुआती रैम के साथ आ सकता है। इसमें 3 थंडरबोल्ट पोर्ट, 10 कोर सीपीयू और 10 कोर जीपीयू मिलेगा। टॉप मॉडल 14 इंच और 16 इंच मैकबुक प्रो मॉडल में M4 प्रो और M4 मैक्स चिप्स होगी, जिसकी वजह से परफॉर्मेंस दमदार हो सकता है। हालांकि डिजाइन में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

https://x.com/gregjoz/status/1849484363165213148?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1849484363165213148%7Ctwgr%5E238d74cbae93c6bfa7d5de1eb610105c17bfca79%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Ftechnology%2Ftech-news-apple-can-finally-launch-m4-macbook-pro-next-week-new-imac-and-mac-mini-23821471.html

मैकबुक प्रो के अलावा, एपल द्वारा 24 इंच का नया iMac भी लॉन्च किए जाने की अफवाह है। मौजूदा iMac मॉडल M3 चिप पर चलता है, लेकिन अगले हफ्ते होने वाली अनाउंसमेंट में M4 चिप के अपग्रेड का खुलासा हो सकता है। यह नया मॉडल 16GB रैम के साथ आ सकता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article