रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही कार बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा मुड़ गया और कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
- Advertisement -
स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार तेज रफ्तार से आती हुई और सीधे खंभे से टकराती नजर आ रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।







